अफ़गानिस्तान में आत्मघाती हमला
दक्षिणी
अफ़ग़ानिस्तान के एक व्यस्त बाज़ार में आत्मघाती हमले में 20 लोग मारे गए हैं. अफ़ग़ानिस्तान पुलिस का कहना है कि उरुज़गान प्रांत के दहराउद में हुए इस धमाके में 13 लोग घायल भी हुए हैं. उप पुलिस आयुक्त ने बताया कि शायद बम समय से पहले फट गया क्योंकि हमलावर पुलिस या सेना की टुकड़ी पर हमले का इंतज़ार कर रहा था. id="toptextpromo">इसके
पहले बुधवार को जारी संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि 2009 में हिंसा से मरने वाले आम लोगों की संख्या 2001 में तालेबान के सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद सबसे ज्यादा है. अफ़गानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक 2008 की तुलना में 2009 में मरने वाले आम नागरिकों की संख्या में 14 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>काबुल
में बीबीसी संवाददाता का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में अफ़ग़ानिस्तान में ये सबसे ख़तरनाक हमला है जिसमें सभी मरने वाले आम नागरिक हैं. ग़ौरतलब है कि उरुज़गान प्रांत तालेबान नेता मुल्ला उमर का गढ़ माना जाता है. वर्ष 2001 में अफ़ग़ानिस्तान पर अमरीकी सैनिकों के हमले के बाद से दक्षिणी अफ़गानिस्तान तालेबान चरमपंथियों की गतिविधियों का केंद्र बन गया है.











Click it and Unblock the Notifications