नाराज़ राव ने दिया लोक सभा से इस्तीफ़ा

नाराज़ राव ने दिया लोक सभा से इस्तीफ़ा

अलग तेलंगाना राज्य पर गृह मंत्री पी चिदंबरम के नए बयान पर तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख चंद्रशेखर राव ने कहा कि उनके साथ विश्वासघात किया गया है. अपना विरोध जताने के लिए चंद्रशेखर राव ने लोक सभा सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है.

केंद्र सरकार ने अपने नए बयान में कहा है कि तेलंगाना के मुद्दे पर अभी और विचार विमर्श की ज़रुरत है. इसके बाद तेलंगाना क्षेत्र के नेताओं ने 48 घंटे के बंद का आह्वान किया है. इसी महीने चंद्रशेखर के अनशन के बाद पी चिदंबरम ने घोषणा की थी कि जल्द ही अलग तेलंगाना राज्य के गठन की प्रक्रिया शुरु की जाएगी.

लेकिन अब गृह मंत्री ने बयान दिया है कि आंध्र प्रदेश में परिस्थितियां बदली हैं और राज्य में पहले शांति होनी चाहिए. उनका कहना था, ''आंध्र प्रदेश में स्थितियां अब बदल गई हैं. हमें तेलंगाना के मुद्दे पर सभी दलों के साथ विचार विमर्श करना होगा."" उन्होंने अपील की कि राज्य में इस मुद्दे पर चल रहे आंदोलन को वापस लिया जाए.

बंद का आह्ववान

चिदंबरम के बयान के बाद तेलंगाना क्षेत्र में एक बार फिर विरोध प्रदर्शनों में तेज़ी आने की आशंका है. सभी दलों के तेलंगाना क्षेत्र के नेताओं ने ज्वाइंट एक्शन कमिटी बनाकर आंदोलन को तेज़ करने का फ़ैसला कर लिया है.

वहीं आंध्र प्रदेश राज्य कैबिनेट ने चिदंबरम के बयान का स्वागत किया है और कहा है कि कांग्रेस पार्टी इस मसले को सुलझाने की कोशिश कर रही है. हालांकि दूसरे दलों ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस बयान के ज़रिए तेलंगाना के लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की है.

कैबिनेट मंत्री डी नागेंदर ने कहा कि केंद्र ने तेलंगाना के मुद्दे पर हाथ नहीं खींचें हैं और इसके बनने की प्रक्रिया जारी है. उनका कहना था, ''राजनीतिक दलों का कहना है कि केंद्र सरकार ने नौ दिसंबर को जो घोषणा की थी उससे पहले दलों से विचार नहीं किया था. अब केंद्रीय गृह मंत्री ने साफ किया है कि सबसे विचार विमर्श किया जाएगा.''

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने नौ दिसंबर को कहा था कि वो तेलंगाना के गठन के लिए तैयार है. चिदंबरम ने कहा कि केंद्र को राज्य सरकार की रिपोर्ट मिली थी जिसमें राज्य के सभी दलों की बैठक के मिनट्स भी थे. अब हमें लगता है कि राज्य में ही इस मुद्दे पर आम राय नहीं है और इसलिए आगे विचार विमर्श की ज़रुरत है.

लेकिन फिलहाल समस्या जटिल होती दिख रही है. तेलंगाना राष्ट्र समिति और तेलुगु देशम पार्टी के अलावा कांग्रेस के तेलंगाना क्षेत्र के नेताओं ने गुरुवार को एक संयुक्त बैठक रखी है. इन नेताओं ने ज्वाइंट एक्शन कमिटी बनाकर आंदोलन जारी रखने की भी बात कही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+