कोटा के पास पुल गिरा, 40 फंसे

कोटा के पास पुल गिरा, 40 फंसे

राजस्थान में कोटा से 15 किलोमीटर दूर कोटा-उदयपुर-कांडला राजमार्ग पर बनाया जा रहा एक पुल गिर गया है. इस घटना में पाँच लोग मारे गए हैं जबकि 40 लोग मलबे में फँसे हुए हैं.

पुलिस महानिरीक्षक राजीव दासित ने बीबीसी को बताया, "राजमार्ग 76 पर कोटा से 15 किलोमीटर दूर एक पुल का निर्माण हो रहा था. चबल नदी पर बनाए जा रहे इस पुल के गिरने से पाँच लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है जबकि 40 अन्य मलबे और पानी में फँसे हुए हैं."

ये घटना देर शाम हुई और इसके बाद प्रशासन ने सेना के एलर्ट कर दिया है.

सेना की मदद के अलावा रावटभाडा परमाणु केंद्र से बड़ी मशीनों की मदद ली जा रही है ताकि मलबे को हटाया जा सके और फँसे हुए लोगों के मलबे से निकाला जा सके.

चंबल नदी में चलने वाली नावों में से एक के मालिक रविंदर ने बीबीसी को बताया कि पुल का निर्माण नदी के ऊपर हो रहा था ताकि आवाजाही को बेहतर बनाया जा सके. उनका भी कहना था कि कई लोग मलबे में फँसे हुए हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+