अफ़वाह उड़ाने के लिए माँ-बाप को जेल

अफ़वाह उड़ाने के लिए माँ-बाप को जेल

यह अफ़वाह उड़ाने के लिए कि बच्चा हीलियम भरे गुब्बारे में उड़ गया है अमरीका में एक पिता को 90 दिनों के लिए और माँ को 20 दिनों के लिए जेल की सज़ा सुनाई गई है.

48 वर्षीय रिचर्ड हीने और उनकी 45 वर्षीय पत्नी मायूमी ने पिछले अक्तूबर में कहा था कि उनका छह साल का बच्चा फ़ाल्कन हीलियम भरे एक गुब्बारे में बैठकर उड़ गया है.

इसके बाद पूरे देश में ख़बर फैल गई और अफ़रा-तफ़री मच गई थी. हीलियम का गुब्बारा दो घंटे तक उड़ता रहा और टेलीविज़न चैनल इस गुब्बारे का सीधा प्रसारण करते रहे. सेना का एक हैलिकॉप्टर इस आशंका के साथ उस गुब्बारे का पीछा करता रहा कि कहीं बच्चा उसमें से गिर न जाए. लेकिन बाद में पता चला कि बच्चा अपने ही घर के ऊपर वाले कमरे में ही था.

माफ़ी मांगी

कोलेरैडो की एक अदालत में हाज़िर हुए रिचर्ड हीने ने आँसू भरी आँखों से बचाव कर्मियों और समाज से माफ़ी मांगते हुए कहा, "वेरी-वेरी सॉरी." जज ने इस दंपति को सज़ा सुनाते हुए यह भी कहा है कि उन पर चार साल तक नज़र रखी जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वे इस मामले से पैसा न कमा सकें.

हीने और उनकी पत्नी पर यह आरोप साबित हुआ कि उन्होंने एक रियलिटी टीवी शो का प्रचार करने के लिए गुब्बारे में बच्चा उड़ जाने की अफ़वाह उड़ाई. अभियोजन पक्ष का कहना था कि दंपति को इसलिए भी सज़ा दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में पैसा कमाने के लिए और प्रचार पाने के लिए कोई और इस तरह के कारनामे न करे. अभियोजन पक्ष के वकील का कहना था, "उन्होंने थोड़ा सा प्रचार पाने के लिए बहुत से लोगों का समय और बहुत सा पैसा बर्बाद करवाया."

अदालत ने जो सज़ा सुनाई है उसके अनुसार रिचर्ड हीने अपनी 90 दिनों की सज़ा के दौरान 60 दिनों तक में एक निर्माण कंपनी के लिए दिन में काम कर सकेंगे लेकिन रात उन्हें जेल में ही बितानी होगी. उनकी सज़ा 11 जनवरी से शुरु होगी. जबकि उनकी पत्नी मायूमी की सज़ा तब शुरु होगी जब उनकी सज़ा ख़त्म हो जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि घर पर बच्चे की देखभाल करने के लिए कोई है.

मायूमी को हफ़्ते में दो दिन जेल में हाजिरी देनी होगी और रात में घर लौटने की अनुमति होगी. इस बीच उन्हें जेल की निगरानी में समाज सेवा का कोई काम करना होगा. दंपति को बचाव कार्य में खर्च किए गए पैसों की भरपाई के लिए 42 हज़ार डॉलर जमा करने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+