जमाखोरी, खरीद कीमतों में वृद्धि से खाद्यान्न महंगाई बढ़ी : प्रणब
उन्होंने जोर दिया कि बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए राज्य सरकारों को जमाखोरों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
भारत चैंबर्स ऑफ कामर्स की वार्षिक आम सभा में मुखर्जी ने कहा, "गेहूं और धान के खरीद मूल्य में काफी अधिक वृद्धि हुई है। इसके अलावा भंडारण, मंडी और बैंकों के अधिभार को देखकर आप अनुमान लगा सकते हैं कि कीमतें कहां पहुंचती हैं।"
मुखर्जी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतें अधिक होने के कारण आयात करने के बावजूद सरकार दालों की वार्षिक 50-60 लाख टन की कमी को पूरा नहीं कर पा रही है।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दाम अधिक होने के कारण व्यापारी आयात नहीं कर रहे हैं।
वर्ष 2009-10 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.75 प्रतिशत की वृद्धि के अनुमान के बारे में मुखर्जी ने कहा कि यह अनुमानों का थोड़ा आशावादी ऊंचा स्तर है।
उन्होंने कहा कि राजकोषीय समेकन, सब्सिडी को तर्कसंगत बनाने और सरकार के राजस्व आधार के विस्तार की आवश्यकता है।
मुखर्जी ने कहा कि वह उर्वरक मंत्रालय से सब्सिडी को तर्कसंगत बनाने के लिए बात कर रहे हैं जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications