निम्स में मिले राजगोपाल, 6 पुलिस अधिकारी निलंबित (लीड-4)

मुख्यमंत्री के. रोसैया ने पुलिस आयुक्त राजेंदरनाथ रेड्डी और पांच अन्य अधिकारियों एक सहायक आयुक्त, दो निरीक्षक, एक उप निरीक्षक और एक सहायक उप निरीक्षक के निलंबन की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने इस मसले पर गृह मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी, पुलिस महानिदेशक गिरीश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद इस मामले की जांच कराए जाने की घोषणा भी की।

रोसैया ने कहा कि कुछ पुलिसकर्मियों पर सांसद के गायब होने में मदद करने का भी संदेह है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इस मामले में सांसद राजगोपाल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच होने के बाद इसमें लिप्त सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एक अन्य घटना में सरकार ने कड़पा जिले के पुलिवेंदुला शहर में सरकारी संपत्ति की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। यहां प्रदर्शनकारियों ने भारत संचार निगम लिमिटेड के कार्यालय सहित तीन सरकारी कार्यालयों में 19 दिसंबर को आग लगा दी थी।

उधर निम्स के बाहर तेलंगाना समर्थकों ने राजगोपाल के खिलाफ नारेबाजी की। तनाव के मद्देनजर अस्पताल के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि कानून-व्यवस्था की समस्या न खड़ी हो सके। उल्लेखनीय है कि इसी अस्पताल में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख के. चंद्रशेखर राव भी भर्ती थे।

उद्योगपति सांसद राजगोपाल ने पुलिस को चकमा देते हुए एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर एक सुनसान द्वार से निम्स में प्रवेश किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह सबसे पहले अस्पताल के आपातकालीन सेवा विभाग में दाखिल हुए।

प्रस्तावित तेलंगाना राज्य के विरोध में अनशन पर बैठे राजगोपाल विजयवाड़ा के अस्पताल से रविवार रात नाटकीय ढंग से गायब हो गए थे। माना जा रहा है कि वह सोमवार सुबह हैदराबाद पहुंचे।

राजगोपाल को तलाशने के लिए आंध्र प्रदेश पुलिस ने सोमवार को कई जिलों में सघन तलाशी अभियान आरंभ किया था।

विजयवाड़ा से ही सांसद राजगोपाल रविवार रात सरकारी अस्पताल के आसपास तैनात 300 पुलिसकर्मियों को चकमा देकर गायब हो गए। आंध्र प्रदेश के प्रस्तावित विभाजन के विरोध में वह पिछले छह दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं। राजगोपाल को पुलिस ने अनशन शिविर से गिरफ्तार कर शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+