कारपोरेट प्रशासन के नए नियमों, जिम्मेदारियों की घोषणा
कारपोरेट प्रशासन के नियमों और सामाजिक जिम्मेदारियों को जारी करते हुए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने कहा कि उभरती आर्थिक शक्ति की भारत की स्थिति इस बात से घनिष्ठ रूप से जुड़ी हुई है कि इस सबका संचालन कैसे होता है।
नए नियमों को कंपनी मामलों के मंत्रालय और शीर्ष व्यापारिक संगठनों के परामर्श से तैयार किया गया। यह सत्यम कंप्यूटर सर्विसिज घोटाले और पूरी दुनिया में मंदी और संकट के दौरान पैदा समान सवालों की पृष्ठभूमि में सामने आया है।
कंपनी मामलों के मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि कारपोरेट प्रशासन के वर्तमान दिशा निर्देशों को और बेहतर बनाए जाने की आवश्यकता थी, इसलिए नए नियमों को लाया गया है।
नए दिशा निर्देशों में जिन कुछ महत्वपूर्ण नियमों को शामिल किया गया है, वे निम्नलिखित हैं :
-स्वतंत्र निदेशकों की जिम्मेदारियों का निर्धारण
-गैर-कार्यकारी निदेशकों को भुगतान की रूपरेखा
-अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी के कार्यालयों का अलगाव
-गैर-कार्यकारी और स्वतंत्र निदेशकों को शामिल कर एक लेखा समिति का गठन
-लेखा राजस्व का 10 प्रतिशत से अधिक हिस्सा एकल कारपोरेट ग्राहक या समूह से नहीं आए
-हर छह वर्ष पर ऑडिटरों का बदलाव
कारपोरेट जगत की सामाजिक जिम्मेदारियों के कुछ निर्देश:
-ऐसी गतिविधियों के लिए कंपनी की बजट में विशिष्ट राशि का आवंटन
-कारपोरेट जगत की सामाजिक जिम्मेदारी की नीति और गतिविधियों की जानकारी का सभी शेयरधारकों में प्रसार
-परियोजना की जरूरतों की पहचान के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ साझेदारी
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications