पाकिस्तानः 250 अधिकारियों पर शिकंजा

पाकिस्तानः 250 अधिकारियों पर शिकंजा

पाकिस्तान में रक्षा मंत्री अहमद मुख्तार सहित कम से कम 250 अधिकारियों के देश से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है. एक समाचार चैनल से बातचीत में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री अहमद मुख़्तार ने बताया है कि वो एक सरकारी यात्रा पर चीन जाने वाले थे पर उन्हें विमान में नहीं चढ़ने दिया गया है.

अहमद मुख्तार ने बताया कि उन्हें प्रवर्तन अधिकारियों ने रोक दिया है. दरअसल, इन लगभग 250 अधिकारियों के ख़िलाफ़ पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी, नेशनल एकाउंटेबिलिटी ब्युरो ने जाँच का काम शुरु कर दिया है.

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने हाल के एक फैसले में वरिष्ठ अधिकारियों और नेताओं को क्षमा या राहत देने के फैसले को असंवैधानिक करार दिया था. इसके बाद से ही कई अधिकारी जाँच के दायरे में आ गए हैं और इनके खिलाफ़ लगे आरोपों की जाँच का काम फिर से शुरू हो रहा है.

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि किन बड़े अधिकारियों और मंत्रियों का नाम इस सूची में है पर जानकार बताते हैं कि कुछ कद्दावर राजनीतिक नाम भी इसके दायरे में हो सकते हैं. वैसे सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी पर भी दबाव बना हुआ है और एक तरह के राजनीतिक संकट के संकेत पाकिस्तान से मिल रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+