चार सौ साल पुराने भित्तचित्र

Fresco
इटली की राजधानी रोम में संग्रहकर्ताओं को करीब चार सौ वर्ष पुराने भित्तिचित्र मिले हैं. ये भित्तिचित्र ईसाइयों के सबसे पवित्र स्थलों में से एक पर मिले हैं.ये भित्तिचित्र उन लाखों मोमबत्तियों से निकलने वाले धुएँ की वजह से काले पड़ गए हैं जिन्हें तीर्थयात्री अपने साथ लाते हैं.

हर साल करीब बीस लाख कैथोलिक तीर्थयात्री यहाँ आते हैं. ये श्रद्दालु करीब 28 लकड़ी की सीढ़ियाँ घुटनों के बल चढ़ते हैं. उनका विश्वास है कि यहाँ से कभी ईसा मसीह गुज़रे थे. ऐसी मान्यता है कि ये सीढ़ियाँ यरूशलम से लाई गई हैं. सीढ़ियों से सटी दीवारों पर भित्तचित्र बने हुए हैं लेकिन अब इन्हें पहचान पाना काफ़ी मुश्किल है. पर अगर आप सीढ़ियाँ चढ़कर ऊपर जाते हैं तो एक अलग ही नज़ारा दिखता है.

मैरी एंजेला स्क्रौथ ने सेंट सिल्वेस्टर चैपल के रखरखाव के पहले चरण का काम अमरीका के गेटी फ़ाउंडेशन के साथ मिलकर किया है. वो कहती हैं कि, 'हमने गेटी फ़ाउंडेशन से बात कर उन्हें समझाया कि ये एक बेहद महत्वपूर्ण परियोजना है. हमने इसकी शुरुआत एक पायलट प्रोजेक्ट से की. इसके बात गेटी ने 1700 मीटर के भित्तचित्रों के रखरखाव की मंज़ूरी दे दी."

ये सुंदर चित्र पॉल ब्रिल ने बनाए थे जिसमें कुछ कश्तियाँ और नदी में मछली पकड़ता एक व्यक्ति दिखाए गए हैं. लेकिन अब इस पर मिट्टी की इतनी गहरी परत जम चुकी है कि इसे पहचानना काफ़ी मुश्किल है. इसकी साफ़ सफ़ाई ख़त्म होने के बाद हो सकता है कि और भी सुंदर चित्र देखने को मिलें. ये रोम के उन चंद कैथोलिक इमारतों में से एक है जिनकी मरम्मत और रखरखाव का काम नहीं हुआ है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+