कोपेनहेगन में कानूनी बाध्य समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करेगा भारत
जलवायु परिवर्तन पर कोपेनहेगन में 7-18 दिसम्बर को आयोजित होने जा रहे शिखर सम्मेलन में भारत के रुख पर लोकसभा में चार घंटे की बहस का जवाब देते हुए रमेश ने कहा, "उत्सर्जन में कटौती के कानूनी रूप से बाध्य समझौते को भारत कभी स्वीकार नहीं करेगा।"
उन्होंने कहा, "कुछ देशों द्वारा ऐसे कुछ प्रयास किए जा रहे हैं कि विकासशील देशों को ऐसे समय घोषणा करनी चाहिए, जब उनका उत्सर्जन चरम पर होगा। हम चरम के वर्ष पर समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। यह स्वीकार्य नहीं है। इन दोनों मुद्दों पर समझौता करने का कोई सवाल ही नहीं है। यह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में आम सहमति पर निर्भर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications