आपके सवाल.... उनके अनुभव

Jk Dutt

26/11 के बारे में एनएसजी के पूर्व प्रमुख जेके दत्त आपके सवालों के जवाब देंगे आज शाम चार बजे.

मुंबई में एक साल पहले यानी 26 नवंबर को हुए चरमपंथी हमलों पर बीबीसी हिंदी वेबसाइट पर आज एक बार फिर से हम लाइव चैट करेंगे.

भारतीय समयानुसार दोपहर बाद में 4.00 बजे से होने वाले इस चैट में हमारे साथ बीबीसी के दिल्ली कार्यालय में होंगे राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड यानी एनएसजी के पूर्व प्रमुख जेके दत्त.

जेके दत्त से चर्चा करेंगे बीबीसी हिंदी के प्रमुख अमित बरुआ.

आप अगर इस चैट में हिस्सा लेना चाहें तो आपका स्वागत है.

एनएसजी और जेके दत्त

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में 26 नवंबर की देर रात चरमपंथियों ने हमला किया था और कुछ जगह पर लोगों को बंधक बना लिया था.

एनएसजी के कमांडो ने 50 घंटे से अधिक समय तक कार्रवाई कर लोगों को मुक्त कराया था.

एनएसजी के कमांडो इस पूरी कार्रवाई के बाद हीरो बनकर उभरे थे और उनकी उपयोगिता देखने के बाद महसूस किया गया कि देश में एनएसजी के विस्तार की ज़रुरत है.

जेके दत्त यानी ज्योति किशन दत्त उस पूरी कार्रवाई के समय एनएसजी के महानिदेशक थे.

1971 के पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और मुंबई के घटनाक्रम से जिस तरह वे वाकिफ़ रहे हैं, उतनी जानकारी कम ही लोगों को होगी.

अगर आप उनसे कोई सवाल पूछना चाहें तो नीचे दिए गए फ़ॉर्म का उपयोग करके हमें अपने सवाल भेज सकते हैं...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+