पेशावर में धमाका, 16 की मौत

बीबीसी संवाददाता हफ़ीज़ चाचड़ के अनुसार धमाके के बाद पुलिस ने ख़ैबर रोड को आम यातायात के लिए बंद कर दिया है. पेशावर के वरिष्ट अधिकारी साहबज़ादा मोहम्मद अनीस ने घटनास्थल पर पत्रकारों को घटना की जानकारी दी.
ख़ुद को उड़ाया
उन्होंने कहा, "एक व्यक्ति ने अदालत के अंदर दाख़िल होने की कोशिश की, लेकिन जब सुरक्षाबलों ने हमलावर को मुख्य द्वार पर रोका तो उसने अपने आपको धमाके से उड़ा दिया." स्थानीय टीवी चैनल के मुताबिक़ अदालत के क़रीब क़ैदियों के वाहन को निशाना बनाया गया है. पुलिस ने इलाक़े को घेरे में ले लिया है और अस्पतालों में आपात स्थिति की घोषणा की गई है.
यह धमाका शहर के संवेदनशील इलाक़े में हुआ है जहाँ से ख़ुफिया एजेंसी आईएसआई का कार्यालय भी क़रीब और शहर के वरिष्ट सैन्य अधिकारी का निवास सामने है. ग़ौरतलब है कि पिछले शनिवार को आईएसआई के कार्यालय पर हमला हुआ था जिस में काई लोग मारे गए थे. मरने वालों में सैनिक भी थे.












Click it and Unblock the Notifications