पाकः ड्रोन हमले में तीन की मौत

Us Drone

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी इलाक़े में अमरीकी चालक रहित विमान यानी ड्रोन हमले में तीन संदिग्ध चरमपंथी मारे गए हैं और दो ज़ख़्मी हुए हैं. अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी वज़ीरिस्तान के मीर अली शहर के नज़दीक मिसाइल ने एक वाहन को अपना निशाना बनाया.

अगस्त के महीने में दक्षिणी वज़ीरिस्तान में हुए इसी तरह के एक हमले में पाकिस्तान के शीर्ष तालेबान नेता बैतुल्ला महसूद की मौत हो गई थी. पिछले एक साल में दर्जनों ड्रोन हमले में सैकड़ों चरमपंथी और आम नागरिक मारे गए हैं.ज़्यादातर हमले उत्तरी और दक्षिणी वज़ीरिस्तान में हुए हैं.

सोमवार को हुए हमले में मारे गए लोग तालिबानी चरमपंथी हैं लेकिन अधिकारी अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं कर सके हैं कि मारे गए लोगो में कोई विदेशी चरमपंथी भी है या नहीं. गाँव वालों ने बीबीसी को बताया कि मारे गए सभी लोग स्थानीय तालेबान हैं. चश्मदीदों ने कहा कि उन्होंने सोमवार तड़के हमले से ठीक पहले एक ड्रोन को इलाक़े का चक्कर लगाते देखा था.

हमले के बाद पास के एक मकान से निकल रहे धुंए को देखने के लिए लोग अपने घरों से बाहर आ गए थे. ताज़ा हमले के दो चशमदीदों ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि मिसाइल ने काले शीशे वीली एक गाड़ी को अपना निशाना बनाया.

पिछले सप्ताह उत्तरी वज़ीरिस्तान में हुए इसी तरह के एक हमले में तेरह लोग मारे गए थे जब दो मिसाइलों ने तालिबान लड़ाकों के ज़रिए इस्तेमाल किए जा रहे एक कम्पाउंड को अपना निशान बनाया था. पाकिस्तान ने ये कहते हुए इन हमलों की आलोचना की है कि इससे चरमपंथियों को ही मदद मिलती है.

अमरीकी सेना के अधिकारी ड्रोन हमलों की पुष्टि नहीं करते लेकिन समीक्षकों का कहना है कि इस इलाक़े में ड्रोन को तैनात करने की क्षमता सिर्फ अफ़ग़ानिस्तान स्थित अमरीकी सैन्य बल और अमरीकी ख़ुफ़िया संस्था सीआइए के पास है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+