वसुंधरा की कभी हां कभी ना

Vasundhara Raje
नई दिल्ली। राजस्थान में विपक्ष की नेता वसुंधरा राजे अपने पद से इस्तीफा देने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने यह बात भाजपा नेतृत्व को दो टूक कह दी। वसुंधरा ने आलाकमान से साफ कहा है कि उन्होंने अभी इस्तीफा देने का मन नहीं बनाया है और न ही इसके लिए कोई समय सीमा तय की है।

वसुंधरा के नए तेवरों से भाजपा आलाकमान खासा नाराज और परेशान है। इस्तीफे को लेकर वसुंधरा ने शुरु से ही ढुलमुल रवैय्या अपना रखा था और अब साफ-साफ इंकार भी कर दिया।

इस स्थिति से निपटने के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं ने सोमवार देर शाम लालकृष्ण आडवाणी के साथ मंत्रणा भी की लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला। अब सवाल यह उठता है कि वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह द्वारा पाटी की विचारधारा के खिलाफ कदम उठाने पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा चुकी भाजपा वसुंधरा राजे के खिलाफ कोई भी कदम उठाने से क्यों हिचक रही है।

इसके पीछे सबसे बड़ा कारण राजे के साथ ज्यादातर विधायकों का होना है। भाजपा काफी मशक्कत के बाद भी विधायकों को राजे के खिलाफ नहीं कर सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+