मायावती फिर बनीं बसपा की सुप्रीमो

Mayawati
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती गुरुवार को सर्वसम्मति से अगले तीन सालों के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन ली गईं। लखनऊ में गुरुवार को मायावती के आवास पर हुए बसपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे व अंतिम दिन मायावती को तीसरी बार सर्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया।

इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यों के प्रमुख, सासंद और विधायक शामिल हुए। अध्यक्ष चुने जाने के बाद मायावती ने अपने संबोधन में कहा कि बसपा के आंदोलन को उसकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए वह पूरी लगन, निष्ठा, शक्ति और समर्पण की भावना से हमेशा की तरह काम करती रहेंगी।

समाप्‍त होगा जन्‍मदिन के लिए आर्थिक सहयोग

मायावती ने इस अवसर पर कहा कि उनके जन्मदिन पर होने वाले आर्थिक सहयोग को अगले वर्ष से समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब सदस्यता शुल्क के तौर पर केवल 40 रुपये लिए जाएंगे। सदस्यता के लिए हर वर्ष एक जनवरी से 31 मार्च के बीच विशेष अभियान चलाया जाएगा।

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता की व्यापक संभावना है और पार्टी कार्यकर्ताओं को जी जान से मेहनत कर बसपा को सत्ता में पहुंचाने की कोशिश करनी चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+