England vs India: भारत-इंग्लैंड वॉर्म अप गेम में कौन जीता? ऋचा घोष ने की धोनी की तरह बैटिंग

England vs India: महिला टी20 विश्व कप वॉर्म-अप मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन इंग्लैंड की बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना दिए। शुरुआती झटकों के बावजूद इंग्लैंड ने बीच के ओवरों में शानदार वापसी की और भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा कर दिया।

इंग्लैंड की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए 45 गेंदों में 64 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उनकी इस पारी में 8 चौके शामिल रहे। उन्होंने कप्तान नैट साइवर-ब्रंट के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी को संभाला और रन गति को लगातार बनाए रखा।

england vs india

कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने भी जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी की। उन्होंने 45 गेंदों पर 57 रन बनाए और 8 चौके जड़े। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को ज्यादा मौके नहीं दिए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। हालांकि भारत ने बीच के ओवरों में कुछ महत्वपूर्ण विकेट निकालकर मैच में वापसी करने की कोशिश की।

भारत की ओर से राधा यादव सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने एलिस कैप्सी और नैट साइवर-ब्रंट जैसे बड़े विकेट अपने नाम किए। वहीं श्रेयंका पाटिल ने भी दो सफलताएं हासिल कीं और इंग्लैंड के मध्यक्रम को झटके दिए। रेणुका सिंह और श्री चरणी को भी एक-एक विकेट मिला।

पारी के आखिरी ओवरों में डेनियल गिब्सन ने तूफानी अंदाज दिखाया। उन्होंने केवल 12 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनकी 250 के स्ट्राइक रेट वाली पारी ने इंग्लैंड के स्कोर को 170 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इजी वोंग 1 रन बनाकर नाबाद लौटीं।

जवाबी पारी में खेलते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना का बल्ला नहीं चल पाया। वर्ल्ड कप से पहले यह चिंता का विषय हो सकता है। दोनों क्रमशः 13 और 1 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। उनके बाद यास्तिका भाटिया 15 और हरमनप्रीत कौर 17 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं।

भारत ने अपने 5 विकेट 87 रनों के कुल स्कोर पर ही गंवा दिए थे। यहाँ से ऋचा घोष ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग करते हुए चौके और छक्के जड़े और इंग्लैंड की हालत खराब कर दी लेकिन वह जीत के बेहद करीब जाकर आउट हो गईं। ऋचा ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाए। इस दौरान 2 छक्के और 9 चौके आए। अंतिम दो गेंदों में भारत को 6 रन की दरकार थी और एक ही विकेट बचा हुआ था, अंत में टीम इंडिया एक गेंद शेष रहते 166 रन पर आउट होकर मैच हार गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+