Meloni congratulates PM Modi: पीएम मोदी के लिए इटली से आया खास संदेश! मेलोनी ने किस बात को बताया 'ऐतिहासिक'

Giorgia Meloni Congratulates PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी की तस्वीर साझा करते हुए उनकी उपलब्धि को "ऐतिहासिक" बताया।

उन्होंने हाल ही में इटली में हुई मुलाकात को याद करते हुए मोदी से दोबारा मिलने पर खुशी भी जताई। यह संदेश ऐसे समय आया है जब भारत और इटली के रिश्ते नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं और दोनों देश कई अहम क्षेत्रों में साथ काम कर रहे हैं।

Giorgia Meloni congratulates PM Modi

जॉर्जिया मेलोनी ने क्या कहा?

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने इसे एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। मेलोनी ने यह भी कहा कि हाल ही में रोम में पीएम मोदी से मुलाकात करना बेहद अच्छा अनुभव रहा। उनका यह संदेश सिर्फ बधाई नहीं, बल्कि भारत और इटली के मजबूत होते रिश्तों का भी संकेत माना जा रहा है. सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट तेजी से चर्चा में आ गई।

ये भी पढे़ं: Meloni को Melody के अलावा दिए और भी खास तोहफे, दूसरे नेताओं को क्या मिला पीएम मोदी से गिफ्ट?- List

मोदी-मेलोनी मुलाकात क्यों रही खास?

प्रधानमंत्री मोदी 19 और 20 मई 2026 को इटली की आधिकारिक यात्रा पर गए थे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। सुरक्षा, हेल्थ, क्रिटिकल मिनरल्स और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। यात्रा के दौरान दोनों नेताओं की तस्वीरें और बातचीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। कई लोगों ने उनकी दोस्ताना केमिस्ट्री की भी चर्चा की। इस मुलाकात ने भारत और इटली की रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देने का काम किया।

दोनों देशों के बीच हुए बड़े समझौते

इटली यात्रा के दौरान भारत और इटली के बीच करीब 15 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार, सुरक्षा, स्वास्थ्य और संसाधनों से जुड़े सहयोग को बढ़ाना है। इसके अलावा दोनों देशों ने वर्ष 2027 को "भारत-इटली कल्चर एंड टूरिज्म ईयर" के रूप में मनाने का फैसला भी किया है। इससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध और मजबूत होंगे।

ये भी पढे़ं: PM मोदी ने इटली पीएम Meloni को दी 'Melody’, कैसे 1 रुपये की टॉफी से बनी करोड़ों की कंपनी?

दुनिया भर के नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को प्रधानमंत्री पद पर 4,399 दिन पूरे कर लिए। इस उपलब्धि के बाद दुनिया के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। मालदीव के राष्ट्रपति, अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके, पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री और त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला बिसेसर सहित कई नेताओं ने शुभकामनाएं भेजीं। सभी ने मोदी के नेतृत्व की सराहना की और भारत के साथ अपने देशों के संबंधों को आगे और मजबूत बनाने की इच्छा व्यक्त की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+