अनुभव प्राप्त करना ही असली प्रसन्नता का मूल मंत्र

उदाहरण के तौर पर अनुभवी खरीदारियां ज्यादा हितकर होती हैं, क्योंकि वे उपभोक्ता को ज्यादा संतुष्टि प्रदान करती हैं। खासतौर से सामाजिक जुड़ाव व जीवन के स्तर पर।

सान फ्रांसिस्को स्टेट युनिवर्सिटी में मनोविज्ञान के सहायक प्राध्यापक रायन हॉवेल कहते हैं, "ये निष्कर्ष बुनियादी जरूरत के सिद्धांत के एक विस्तार का समर्थन करते हैं। यहां मानसिक जरूरतों को पूरा करने वाली खरीदारियां सर्वोत्तम संतुष्टि प्रदान करेंगी।"

इस अध्ययन में शामिल व्यक्तियों से अपनी हाल की खरीदारियों के बारे में सवाल-जवाब व प्रतिक्रियाएं लिखने के लिए कहा गया। इससे यह संकेत उभर कर आया कि अनुभवी खरीदारों ने अपने लिए व दूसरों के लिए भी पैसे का सही इस्तेमाल किया व ज्यादा प्रसन्नता अर्जित की।

निष्कर्ष इस बात के भी संकेत करते हैं कि अनुभव, उपभोक्ता की आमदनी या खर्च की मात्रा से परे प्रसन्नता की अधिक मात्रा प्रदान करते हैं।

हॉवेल कहते हैं, "लोग अभी भी यह मानते हैं कि अधिक पैसा उन्हें ज्यादा प्रसन्नता प्रदान करेगा, लेकिन 35 वर्ष तक किए गए इस शोध ने विपरीत तथ्य प्रस्तुत किए हैं। शायद यह मान्यता इसलिए बनी हुई है, क्योंकि पैसा कुछ लोगों को क्षणिक खुशी प्रदान कर रहा है, कम से कम उस समय जब वे पैसे को अपने ऊपर खर्च करते हैं।"

इन निष्कर्षो को पिछले शनिवार को आयोजित सोसायटी फॉर पर्सनलिटी एंड सोशल साइकोलाजी की वार्षिक बैठक में प्रस्तुत किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+