उत्तर भारत के वकील सोमवार को हड़ताल पर
दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तथा इससे सटे अन्य क्षेत्रों के विभिन्न वकील संगठनों की सप्ताह के प्रारंभ में हुई एक बैठक में 'फेडरेशन ऑफ बार एसोसिएशन्स ऑफ एनसीआर' व अन्य संगठनों ने घोषणा की कि उत्तर भारत के सभी वकील 19 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे।
इस बैठक में यह भी तय किया गया कि तीन फरवरी को देशभर के बार एसोसिएशन हड़ताल पर रहेंगे।
इसके पहले वकीलों ने सीआरपीसी मेंसंशोधन के खिलाफ 7 व 14 जनवरी को भी अदालती कार्यवाही का बहिष्कार किया था।
हड़ताली वकीलों की समन्वय समिति के प्रवक्ता राजीव खोसला का कहना है, "जिन मामलों में सात वर्ष तक के कारावास की सजा का प्रावधान हो, ऐसे मामलों में गिरफ्तारी की अनिवार्यता समाप्त हो जाने से अपराधियों के भीतर भय समाप्त हो जाएगा।"
इसके अलावा वकील, सीमित दायित्व साझेदारी विधेयक के भी खिलाफ हैं। उनका आरोप है कि इससे विदेशी वकीलों को पिछले रास्ते से देश में प्रवेश की छूट मिल जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications