कसाब से पूछताछ की मांग कर सकते हैं पाकिस्तानी जांचकर्ता

इस्लामाबाद, 18 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई हमलों की जांच कर रही पाकिस्तान की टीम हमले के दौरान गिरफ्तार आतंकवादी अजमल कसाब से पूछताछ करने की मांग कर सकती है।

गत वर्ष 26 नवंबर को मुंबई में हुए हमले के दौरान गिरफ्तार एक मात्र जीवित आतंकवादी कसाब से उसके पाक स्थित आतंकवादी गुटों से कथित संपर्क के बारे में पूछताछ किए जाने की संभावना है।

जांच टीम के करीबी एक अधिकारी ने कहा कि तीन सदस्यीय जांच टीम मुंबई हमलों के संदर्भ में भारत द्वारा मुहैया करवाए गए 'सबूतों' को परख रही है। इन सबूतों कसाब का इकबालिया बयान, नई दिल्ली में पाक उच्चायोग को उसके द्वारा लिखा गया पत्र, टेलीविजन फुटेज और उसकी तस्वीर शामिल है।

जांच टीम ने पाक सरकार ने कहा है वह कसाब से पूछताछ करना चाहती है। टीम का कहना है कि कसाब ही एकमात्र व्यक्ति है जो पाकिस्तान के किसी आतंकवादी संगठन से उसके संबंधों के बारे में सटीक जानकारी दे सकता है।

दूसरी ओर पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के सलाहकार रहमान मलिक ने कहा कि अगर भारत मुंबई हमलों के संदिग्धों के प्रत्यार्पण पर जोर देगा तो पाक फरवरी 2006 में समझौता एक्सप्रेस में हुए विस्फोट के संदिग्ध आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित को सौंपने की मांग करेगा।

मलिक ने कहा कि मुंबई हमलों की जांच पाकिस्तान बिना किसी दबाव के कर रहा है और जांच नतीजों के बारे में वह मित्र देशों और भारत से चर्चा करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+