3.8 प्रतिशत लुढ़के आस्ट्रेलिया के शेयर बाजार

सिडनी, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में वित्तीय राहत पैकेज बिल के नामंजूर होने से उपजी अफरा तफरी के बीच आस्ट्रेलिया के शेयर बाजारों में मंगलवार को 3.8 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट आई।

सिडनी, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में वित्तीय राहत पैकेज बिल के नामंजूर होने से उपजी अफरा तफरी के बीच आस्ट्रेलिया के शेयर बाजारों में मंगलवार को 3.8 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट आई।

कारोबार के शुरुआती चार घंटों के दौरान 'एएसएक्स200' सूचकांक 186 अंकों की भारी गिरावट के साथ 4,620 पर कारोबार कर रहा था। आज यह पांच प्रतिशत से भी ज्यादा गिरावट दर्शाते हुए खुला था, लेकिन बाद में इसमें थोड़ी रिकवरी हुई।

इस दौरान लगभग तमाम खंडों के शेयरों में तेज गिरावट का रुख रहा। निवेशकों को आशंका है कि वित्तीय राहत पैकेज बिल के नामंजूर होने से पहले से ही संकटग्रस्त अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मुश्किलें निरंतर बढ़ती जाएंगी, जिसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ेगा।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विश्लेषकों का आकलन है कि बाजार को फिलहाल और बुरे दिन देखना बाकी है। इस वर्ष 22 जनवरी को बाजार में 7.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी, जबकि 1987 के वित्तीय संकट के दौरान बाजार एक ही दिन में 25 प्रतिशत गिर गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+