19 Minute 34 Second Viral Video का नया सच आया सामने, कहां हैं सोफिक एसके-दुष्टू सोनाली? हो गई मौत?

19 Minute 34 Second Viral Video: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से 19 मिनट 34 सेकेंड वायरल वीडियो को लेकर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, व्हाट्सऐप और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर लोग लगातार इस कथित वीडियो को सर्च कर रहे हैं। इस वायरल ट्रेंड में सोफिक एसके (Sofik SK) और दुष्टू सोनाली (Dustu Sonali) का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है।

19 मिनट 34 सेकेंड वायरल वीडियो का नया सच
हालांकि अब तक इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। कई रिपोर्ट्स और साइबर एक्सपर्ट्स का दावा है कि इंटरनेट पर शेयर किए जा रहे ज्यादातर लिंक फर्जी, डीपफेक या साइबर स्कैम का हिस्सा हो सकते हैं। वहीं 19 मिनट 34 सेकेंड के वीडियो के वायरल होने के बाद से सोफिक और दुष्टू भी गायब नजर आ रहे हैं। दोनों का कोई भी वीडियो इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है।

19 Minute 34 Second

कैसे शुरू हुआ था 19 मिनट 34 सेकेंड वीडियो का विवाद?

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया पर अचानक 19 मिनट 34 सेकेंड वायरल वीडियो नाम से पोस्ट्स वायरल होने लगे थे। दावा किया गया था कि ये एक प्राइवेट क्लिप है, जिसमें सोशल मीडिया क्रिएटर्स सोफिक एसके और दुष्टू सोनाली नजर आ रहे हैं।

-इसके बाद इंटरनेट पर लोगों ने फुल वीडियो लिंक, सीजन 2, सीजन 3 और अलग-अलग पार्ट्स के बारे में सर्च करना शुरू कर दिया था। देखते ही देखते ये ट्रेंड वायरल हो गया और लाखों लोग इसे लेकर चर्चा करने लगे।

19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम

क्या सच में मौजूद है पूरा वीडियो?

कई मीडिया रिपोर्ट्स और फैक्ट-चेक प्लेटफॉर्म्स का कहना है कि अब तक ऐसा कोई वेरिफाइड वीडियो सामने नहीं आया है, जिसकी पुष्टि की जा सके। साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक वायरल हो रहे ज्यादातर लिंक लोगों को फंसाने के लिए बनाए गए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ये मामला किसी पुराने लीक क्लिप, फर्जी एडिटेड वीडियो और डीपफेक कंटेंट का मिश्रण हो सकता है।

मौत की अफवाह के बीच सोफिक एसके और दुष्टू सोनाली कहां हैं?

19 मिनट 34 सेकंड के वायरल वीडियो की पॉपुलैरिटी के बाद सोफिक एसके और दुष्टू सोनाली एक बार फिर फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया साइट्स पर खबरों में हैं। लोग उनके अभी के ठिकाने के बारे में जानने को उत्सुक हैं। दरअसल लोग जानना चाहते हैं ये दोनों कंटेंट क्रिएटर्स अब कहां हैं।

क्या दुष्टू सोनाली की सच में मौत हो गई है?

जैसे ही 19 मिनट 34 सेकंड का वीडियो पॉपुलर हुआ, कुछ इंटरनेट यूजर्स ने सोफिक एसके और दुष्टू सोनाली के बारे में कई अफवाहें फैलानी शुरू कर दी थीं। लोगों ने कहा था कि दुष्टू सोनाली ने बेइज्जती के डर से खुद की जान ले ली। हालांकि बाद में ये जानकारी झूठी निकली थी। फिलहाल दोनों कंटेंट क्रिएटर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

सीजन 2 और सीजन 3 के नाम पर फैल रहा जाल

-सोशल मीडिया पर कई अकाउंट्स सीजन 2 और सीजन 3 के नाम पर लोगों को लिंक शेयर कर रहे हैं लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन लिंक्स पर क्लिक करना बेहद खतरनाक हो सकता है।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसे कई लिंक लोगों के फोन में मालवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं या बैंकिंग और पर्सनल डेटा चोरी करने की कोशिश कर सकते हैं। साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञों ने लोगों को ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक से दूर रहने की सलाह दी है।

डीपफेक और फर्जी कंटेंट पर बढ़ी चिंता

इस पूरे विवाद ने एक बार फिर डीपफेक और ऑनलाइन प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ा दी है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वायरल क्लिप में दिखाए जा रहे लोगों की पहचान को लेकर भी भ्रम फैलाया गया। वहीं फैक्ट-चेक रिपोर्ट्स के मुताबिक कई वीडियोज और तस्वीरें असली नहीं थीं बल्कि एडिटेड या AI की मदद से तैयार की गई सामग्री हो सकती हैं।

कानूनन भी हो सकती है बड़ी परेशानी

विशेषज्ञों का कहना है कि किसी की निजी वीडियो या फोटो को बिना अनुमति शेयर करना गंभीर अपराध है। भारत के आईटी कानून के तहत इस तरह का कंटेंट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। साथ ही, साइबर एक्सपर्ट्स लोगों को चेतावनी दे रहे हैं कि वायरल कंटेंट के नाम पर शेयर हो रहे लिंक सिर्फ जिज्ञासा का फायदा उठाकर लोगों को ठगने का तरीका भी बन चुके हैं।

हैकर्स पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर के नाम कर रहे इस्तेमाल

सोफिक एसके और दुष्टु सोनाली के अलावा इस मामले से कई और जाने-माने इन्फ्लुएंसर के नाम जुड़े थे। हैकर्स का नेटवर्क अब बांग्लादेश और पाकिस्तान तक फैल गया है और वह पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर के नाम इस्तेमाल कर रहे हैं। सोफिक और सोनाली के वायरल वीडियो के दूसरे और तीसरे सीजन के बारे में ऑनलाइन अफवाहें फैलने लगीं। बाद में अफवाहें बेबुनियाद साबित हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+