छोटे हवाई अड्डों के रनवे विस्तार में देरी

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। राज्य सरकारें हवाई अड्डों को रनवे विस्तार के लिए अतिरिक्त जमीन नहीं मुहैया करा रही हैं, इस वजह से देश के कुछ छोटे हवाई अड्डों की विस्तार योजना पर काम शुरू करने में देरी हो रही है। एएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) के मुताबिक देश के 17 हवाई अड्डे ऐसे हैं जिनका रनवे काफी छोटा सात हजार फुट से भी कम हैं। इससे 'बोईंग' और 'एयरबस' जैसे बड़े विमानों के लिए उतरना और उड़ान भरना जोखिम भरा काम होता है।

इनमें आंध्रप्रदेश में विजयवाड़ा हवाई अड्डा, बिहार में गया हवाई अड्डा, हिमाचल प्रदेश में कुल्लु हवाई अड्डा, राजस्थान में जयपुर और उदयपुर हवाई अड्डा, महाराष्ट्र में औरंगाबाद हवाई अड्डा, मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर हवाई अड्डा, उत्तरप्रदेश में वाराणसी हवाई अड्डा, पश्चिम बंगाल में कूच बिहार हवाई अड्डा और पांडिचेरी हवाई अड्डा शामिल हैं।

एएआई के अधिकारी ने पहचान छुपाते हुए आईएएनएस से कहा, "इन हवाई अड्डों के रनवे विस्तार की योजना पर इस वर्ष अप्रैल से काम शुरू होना था, लेकिन संबंधित राज्य सरकारों के ढुलमुल रवैये की वजह से काम शुरू करने में देरी हो रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+