Womens Day 2025: 'बॉर्डर' मूवी देख फौजी बनीं Prajakta Desai, रिटायरमेंट के बाद Major से बन गईं ब्यूटी क्वीन
Womens Day 2025 Major Prajakta Desai: ख्वाब तो हर कोई देखता है, मगर ख्वाबों को हकीकत में बदलने वाले चंद लोग होते हैं। उन्हीं में से एक हैं प्राजक्ता देसाई। सनी देओल की जबरदस्त फिल्म 'बॉर्डर'देखकर फौजी बनने की ठानी और बनकर भी दिखाया। फिर मेजर पद से रिटायर होने के बाद ब्यूटी क्विन बनने का बचपन का ख्वाब पूरा किया।
8 मार्च 2025 को 'Accelerate Action' (कार्रवाई में तेज़ी लाना) की थीम पर मनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2025) के मौके पर आइए जानते हैं आखिर कौन हैं मानव रहित हवाई वाहन पर्यवेक्षक बनने वाली भारत की पहली महिला UAV Pilot Observer मेजर प्राजक्ता देसाई? इस महिला सैन्य अधिकारी के जीवन परिचय के साथ-साथ सक्सेस स्टोरी भी।

मेजर प्राजक्ता देसाई मुम्बई की रहने वालीं (Maj Prajakta Desai Mumbaikar Lalbaug)
कई इंटरव्यू में प्राजक्ता देसाई अपनी पूरी कहानी शेयर कर चुकी हैं। प्राजक्ता देसाई का जन्म मुंबई के लालबाग इलाके की एक चॉल में हुआ। देसाई कहती हैं कि '8 साल की उम्र में मैं अपने पिता के साथ बॉर्डर मूवी देखने गई थी। पूरी फिल्म देखने के बाद मैं भी फौजी बनकर देश सेवा करने की ठान चुकी थी।'

कॉलेज में NCC ज्वाइन की, फिर बनीं फौजी
वैसे तो प्राजक्ता देसाई बचपन से ही सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहती थीं, मगर 'बॉर्डर' फिल्म देखने के बाद सोच बदल गई। अपनी मां के नक्शे कदम पर चलते हुए कॉलेज में NCC की एयर विंग ज्वाइन की। साल 2009 में प्राजक्ता देसाई ने CDS की परीक्षा दी। 21वीं रैंक पाकर ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई पहुंचीं। साल 2011 में कमीशनिंग के बाद सालभर तक आर्मी एयर डिफेंस में काम किया।

सीटें नहीं बढ़ने तक BPO में किया काम
इंडियन आर्मी ज्वाइन करने से पहले की कहानी बताते हुए मेजर प्राजक्ता देसाई कहती हैं कि 'मैंने सीडीएस परीक्षा, SSB इंटरव्यू व मेडिकल सब पास कर लिया था, मगर सीटें केवल 10 ही थीं। जबकि मेरी रैंक 21वीं थी। ऐसे में चयन होना मुश्किल था। सीटें बढ़ने की उम्मीद टूटी तो BPO में काम करना शुरू कर दिया था। हालांकि बाद में उस बैच की सीटों की संख्या 23-24 हो गई। तब प्राजक्ता देसाई का भी फौजी बनने का सपना पूरा हो गया।'

इंडियन आर्मी में 3 साल की सेवा के बाद रिटायर
भारतीय सेना में 13 साल रहते हुए, मेजर प्राजक्ता देसाई ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, एयरपोर्ट मैनेजमेंट, फ्लाइट सेफ्टी और सुरक्षा निरीक्षण जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभाया। सैन्य सेवाओं से सेवानिवृत्त होने के बाद, उन्होंने अमेज़न (Amazon) में मैनेजर-II ऑपरेशंस के रूप में अपनी नई यात्रा शुरू की। इसके अलावा सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए भी खुद को तैयार किया।

मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में लिया हिस्सा (Major Prajakta Desai in mrs india)
भारतीय सेना में मेजर पद से रिटायर होने के बाद प्राजक्ता देसाई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू कर दिया। 18 मार्च 2025 को Major Prajakta Desai Instagram पोस्ट से इसकी जानकारी मिली।
इंस्टा पोस्ट में प्राजक्ता देसाई ने लिखा कि 'अपनी सेवानिवृत्ति के बाद मैंने सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अपने बचपन के सपने को फिर से साकार किया, लेकिन अब मिसेज इंडिया के लिए मिसेज श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करने का एक नया मोड़ आया है। एक मजबूत इरादों वाली सेना अधिकारी से लेकर अपने स्त्री पक्ष को फिर से जगाने तक, मैंने खुद को एक ऐसी महिला के रूप में बदल दिया, जो लोगों को खुद पर विश्वास करने के लिए प्रेरित करती है और उनकी लंबे समय से प्रतीक्षित आकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए आग को फिर से प्रज्वलित करती है।'
Major Prajakta Desai Award: प्राजक्ता देसाई को मिले पुरस्कार और सम्मान
साल 2022 में, उनके सैन्य और सामाजिक योगदान के लिए उन्हें "अहिल्याबाई होल्कर राष्ट्रीय पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, वह सिक्स सिग्मा ब्लैक बेल्ट धारक भी हैं, जो उनकी संचालन विशेषज्ञता और प्रक्रिया सुधार में निपुणता को दर्शाता है। मेजर प्राजक्ता सिर्फ एक सैन्य अधिकारी या कॉर्पोरेट लीडर ही नहीं, बल्कि एक पर्वतारोही, स्काइडाइवर, हॉट एयर बैलूनिस्ट और पशु प्रेमी भी हैं।
Major Prajakta Desai Husband: मेजर प्राजक्ता देसाई पति व लव स्टोरी
भारतीय सेना ज्वाइन करने के बाद मेजर प्राजक्ता देसाई ने साथ आर्मी ऑफिसर संग वर्ष 2014 में शादी कर ली। 11 दिसंबर 2023 को प्राजक्ता देसाई ने इंस्टाग्राम पोस्ट में पति के साथ पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'वह मेरे पंखों के नीचे की हवा है। मेरे लक्ष्यों के पीछे की ताकत है। मेरे खुशहाल घर के पीछे का आदमी है। मेरे @4rescued_rascals के सहायक पति के लिए एक प्यार करने वाला पिता और अपनी बात पर अड़ा रहने वाला आदमी।'
प्राजक्ता देसाई की पोस्ट में आगे लिखा 'मेरे सबसे अच्छे दोस्त से लेकर हमसफ़र तक। साथ में कॉलेज जाने से लेकर अपनी पहली कार खरीदने तक। कॉलेज की गपशप से लेकर जीवन की योजनाओं पर चर्चा करने तक। सेना में साथ में शामिल होने से लेकर सेना के अधिकारी बनने तक। हमने एक लंबा सफर तय किया है। जीवन की हर लड़ाई में उसने मेरा हाथ थामा है। चाहे मुझे गणित पढ़ाना हो या एसएसबी या सिविल जॉब इंटरव्यू की तैयारी करवाना हो, वह मेरा सबसे बड़ा सहारा रहा है। जीवन की सभी परेशानियों, रिश्तों की उथल-पुथल और करियर के उतार-चढ़ाव में मेरे साथ खड़ा रहा। काश मैं जीवन साथी के रूप में कम से कम उसका आधा हिस्सा बन पाती। आभारी ❤️
यह भी पढ़ें- Women's Day 2025: मां ने बेटी को Pilot बनाने के लिए बेचा खेत, बिहार की Taiba Afroz की सक्सेस स्टोरी
यह भी पढ़ें- Adv Amrita Verma: सुप्रीम कोर्ट की वकील अमृता वर्मा कौन हैं? पहले बीमारी से जीती जंग, अब दिला रहीं न्याय
यह भी पढ़ें- Women's Day पर महिलायें संभालेंगी पीएम मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट, बताएगी सफलता की स्टोरी
यह भी पढ़ें- Women's Day 2025: मोदी सरकार की वो योजनाएं जो महिलाओं के लिए हैं बेहतरीन, एक योजना में तो मिलते हैं 10 लाख












Click it and Unblock the Notifications