Adv Amrita Verma: सुप्रीम कोर्ट की वकील अमृता वर्मा कौन हैं? पहले बीमारी से जीती जंग, अब दिला रहीं न्याय
Adv Amrita Verma Biography in Hindi: कानून के हाथ तो लंबे होते हैं। साथ ही भाषा व प्रक्रिया भी जटिल होती है। हर किसी के आसानी से समझ नहीं आती। इसी समस्या का समाधान अमृता वर्मा कर रही हैं, जो न केवल सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में बतौर एडवोकेट प्रैक्टिस कर रहीं बल्कि अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी 'न्याय के नए द्वार' खोल रखे हैं।
दरअसल, एडवोकेट अमृता वर्मा वकालत से वक्त निकालकर शॉर्ट वीडियो बनाकर शेयर करती हैं, जिनमें कानूनी पेचीदगियों और प्रक्रिया को एक डायलॉग में लिखकर एक मिनट के इंस्टाग्राम वीडियो में आसान भाषा में समझाती हैं। साथ ही भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस-2023) के तहत हक-अधिकारों के प्रति जागरूक भी कर रही हैं।

8 मार्च 2025 को विश्व महिला दिवस ( International Women's Day 2025) के मौके पर वनइंडिया हिंदी आपको उन महिलाओं से मिलवा रहा है, जो अपनी मेहनत, लगन व जज्बे के दम पर समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उन्हीं प्ररेणादायी महिलाओं में से एक सुप्रीम कोर्ट की सबसे युवा व खूबसूरत एडवोकेट अमृता वर्मा हैं। आइए जानते हैं कि एडवोकेट अमृता वर्मा कौन हैं? इनका जीवन संघर्ष और सफलता की पूरी कहानी क्या है?

Who is Adv Amrita Verma: अमृता वर्मा, भारत के सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता
Amrita Verma linkedin प्रोफाइल के अनुसार अमृता वर्मा भारत के सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता और Top Legal Content Creator हैं। इनका जीवन एक अद्भुत प्रेरणा का उदाहरण है। ये पहली पीढ़ी की अधिवक्ता हैं। अमृता वर्मा ने महज 25 साल की उम्र में प्रैक्टिस शुरू कर दी थी।

अमृता वर्मा ने साल 2016 में पास किया CLAT
अमृता वर्मा ने राजस्थान के टोंक जिले के निवाई में स्थित वनस्थली विद्यापीठ से स्कूल पढ़ाई पूरी की। फिर साल 2016 में CLAT में सफलता हासिल की और डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (RMLNLU) लखनऊ में दाखिला लिया। यहां से संवैधानिक कानून में मास्टर्स डिग्री पाई।

अमृता वर्मा ने बाइक से तय की लेह से केरल तक की यात्रा
साल 2018 में कॉलेज के अपने तीसरे वर्ष के दौरान अमृता वर्मा बीमार हो गईं थीं। तब लगभग 3 महीने तक बिस्तर पर रहीं। उस समय अमृता को एहसास हुआ कि जीवन बहुत नाजुक है। अमृता ने अपनी बाइक (एवेंजर) पर अकेले ही लेह से केरल तक पूरे पश्चिमी भारत की यात्रा कर डाली। लखनऊ से गोवा तक यात्रा भी बाइक से ही की।

Amrita Verma & Associates को इन मामलों में विशेषज्ञता
- सर्वोच्च न्यायालय में स्थानांतरण याचिका
- पदोन्नति से संबंधित सेवा मामले।
- भूमि अधिग्रहण मामले।
- प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर मामले
- शैक्षणिक मामले
- पीआईएल मामले
- कंपनी कानून मामले
- आपराधिक कानून मामले
- मध्यस्थता मामले
- पारिवारिक कानून मामले
- साधारण नागरिक मामले
- भूमि कानून और कृषि काश्तकारी
- पट्टे, सरकारी अनुबंध और स्थानीय निकायों द्वारा अनुबंध और अनुबंध से संबंधित मामले।
ADV Amrita Verma Instagram वीडियो किन विषयों पर?
- कंपनी किसी कर्मचारी को बिना नोटिस दिए हटा दे तो क्या करें?
- अपने उधार दिए हुए पैसे वापस कैसे निकाले?
- आसानी से तलाक कैसे लें?
- जमीन का केस आसानी से खत्म कैसे करें?
- कब्जे की जमीन का मालिक कौन?
- क्या करवा चौथ उपवास नहीं रखने पर तलाक हो सकता है?
- FIR हो गई तो क्या सरकारी नौकरी लगेगी?
- रिलेशनशिप में रेप का केस ना बने इसके लिए क्या जरूरी है?
- दूसरे की जमीन से रास्ता कैसे निकलवाए?
- अपना ट्रांसफर कैसे रुकवाएं?
यह भी पढ़ें- IAS Ira Singhal: लोग दिव्यांगता का उड़ाते थे मजाक, प्रेरणा से भरी है UPSC टॉपर की सफलता की कहानी

एडवोकेट अमिता वर्मा का इंटरव्यू
वनइंडिया हिंदी से बातचीत में अमृता वर्मा ने बताया कि वे मूलरूप से राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली हैं। वतर्मान में इनका परिवार यूपी के लखनऊ में रहता है। एडवोकेट अमृता वर्मा का जन्म 11 सिंतबर 1997 को जोधपुर में हुआ। अमिता वर्मा के पिता सुभाष चंद वर्मा एयरफोर्स से रिटायर हो चुके हैं। माता गीता वर्मा जीएसटी अफसर हैं। छोटे भाई का नाम अक्षित वर्मा है।












Click it and Unblock the Notifications