Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Women's Day पर महिलायें संभालेंगी पीएम मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट, बताएगी सफलता की स्टोरी

Women's Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को है। इस बार का महिला दिवस खास होने वाला है क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि महिला दिवस पर मेरे सोशल मीडिया अकाउंट को संभालने के लिए कुछ महिलाओं को चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो कहानियां साझा की जाएगी वो प्रेरणादायक होगी। इस बार नारी शक्ति को मौका मिलेगा कि वो अपनी उपलब्धियों का प्रदर्शन दुनिया के सामने करे।

पीएम नरेंद्र मोदी हमेशा महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं। वो देश की आधी आबादी को आगे आने के लिए एवम पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए प्रेणित करते हैं। बीते सोमवार (3 मार्च) को पीएम ने अधिक से अधिक महिलाओं से नमो ऐप ओपन फोरम पर अपनी जीवन यात्राएं साझा करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस बार 8 मार्च को उनके सोशल मीडिया अकाउंट को संभालने का मौका भी मिल सकता है।

Narendra Modi

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट x पर पोस्ट करते हुए लिखा मैं नमो ऐप ओपन फोरम पर बहुत प्रेरणादायक जीवन यात्राएं साझा होते हुए देख रहा हूं, जिसमें से 8 मार्च, जो कि महिला दिवस है, को मेरे डिजिटल सोशल मीडिया खातों के सोशल मीडिया हैंडल करने के लिए कुछ महिलाओं का चयन किया जाएगा। मैं ऐसी और जीवन यात्राओं को साझा करने का आग्रह करता हूं।#

पिछले महिने पीएम मोदी ने की थी घोषणा

बता दे कि पिछले महीने पीएम नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि इस बार 'नारी शक्ति' 8 मार्च को उनके सोशल मीडिया अकाउंट को संभालेगी। उन्होंने कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भारत की नारी शक्ति को सम्मानित करने का एक विशेष अवसर है, जो देश के अतीत, वर्तमान और भविष्य को आकार देने में उनके योगदान को दर्शता है। एक श्लोक का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि ज्ञान के सभी रूप देवी की अभिव्यक्ति हैं। उन्होंने नमो ऐप फोरम का जिक्र करते हुए कहा था यह मंच अपनी कहानियों और उपलब्धियों को साझा करने का बेहतर मंच है।

स्वतंत्रता आंदोलन में महिला शक्ति का विशेष योगदान

प्राचीन काल से ही हमारी संस्कृति में बेटियों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। महिला शक्ति ने स्वतंत्रता आंदोलन और हमारे संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में स्वतंत्रता संग्राम की महिला सेनानी हंसा मेहता का जिक्र करते हुए एक ऑडियो क्लिप साझा की, जो संविधान सभा में राष्ट्रीय ध्वज प्रस्तुत कर रही थीं।

पीएम मोदी ने 19वे एपिसोड में हंसा मेहता जिक्र किया था। उन्होंने आधी रात को दी गई हंसा मेहता की ऑडियो क्लिप को भी सुनाया था। इस क्लिप में भारत की महिलाओं की ओर से सदन में राष्ट्रीय ध्वज प्रस्तुत करते हुए हंसा मेहता ने कहा था भारत की महिलाओं की ओर से आपके माध्यम से इस ध्वज को राष्ट्र को प्रस्तुत करना मेरे लिए गौरव की बात है। यह उचित ही है कि इस प्रतिष्ठित सदन पर फहराने वाला यह पहला ध्वज भारत की महिलाओं का उपहार होना चाहिए। हमने भगवा रंग धारण किया है। हमने अपने देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान संघर्ष किया है, कष्ट सहे हैं और बलिदान दिया है। हमने आज अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।

कौन थी हंसा मेहता?

हंसा मेहता संविधान सभा की सबसे प्रमुख सदस्यों में से एक थीं,वो भारतीय विद्वान, स्वतंत्रता संग्राम की एक प्रमुख नेता, शिक्षिका, समाज सुधारक, लेखिका और महिला अधिकारों की रक्षक थी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+