Women's Day 2025: मोदी सरकार की वो योजनाएं जो महिलाओं के लिए हैं बेहतरीन, एक योजना में तो मिलते हैं 10 लाख
International Women's Day 2025: 8 मार्च, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, नारी शक्ति के सम्मान का दिन। ये सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि उन अनगिनत महिलाओं के जज्बे को सलाम करने का मौका है, जिन्होंने हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है।

सदियों से महिलाओं ने समाज के हर पहलू को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिर भी उन्हें अक्सर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आज जब देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, यह जरूरी है कि महिलाओं को भी समान अवसर मिलें।
मोदी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनका उद्देश्य उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है। आज हम उन योजनाओं पर एक नजर डालेंगे, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही हैं।
महिला समृद्धि योजना (Mahila Samriddhi Yojana)
महिला समृद्धि योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से चल रही है। इसके अंतर्गत महिलाओं को 1.40 लाख रुपये तक का लोन मिलता है, साथ ही ब्याज दरों में भी छूट दी जाती है। यह योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है, जो पिछड़े वर्ग से आती हैं या जिनकी सालाना आय तीन लाख रुपये से कम है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana)
इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। यह योजना कुपोषण से बचाव और गर्भवती महिलाओं की सेहत के सुधार के लिए शुरू की गई है। केवल उन्हीं महिलाओं को यह सहायता मिलती है जिनकी आयु 19 वर्ष से अधिक नहीं है।
स्टैंडअप इंडिया योजना (Standup India Scheme)
यह योजना 5 अप्रैल 2016 को शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य अनुसूचित जाति, जनजाति और महिला उद्यमियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद करना है। इसके माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण और रोजगार सृजन के अवसर मिलते हैं।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana)
इस योजना के तहत महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है, ताकि वे लकड़ी और कोयले से खाना बनाने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकें। इसके अंतर्गत महिलाएं 1,600 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्राप्त करती हैं और सब्सिडी पर गैस सिलेंडर मिलता है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (Beti Bachao Beti Padhao Scheme)
22 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री ने इस योजना की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य बालिका लिंग अनुपात को सुधारना और महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यह योजना महिलाओं को घरेलू हिंसा और अन्य प्रकार की हिंसा से बचाने के लिए भी काम करती है।
फ्री सिलाई मशीन योजना (Free Silai Machine Yojana)
सिलाई और कढ़ाई में रुचि रखने वाली महिलाओं के लिए यह योजना चलाई गई है। इसके तहत 20 से 40 वर्ष की आयु की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की कमजोर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
महिला शक्ति केंद्र योजना (Mahila Shakti Kendra Scheme)
इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षित करना है। यह योजना सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता फैलाने में भी मदद करती है।
सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)
यह योजना विशेष रूप से 10 साल से कम उम्र की लड़कियों के लिए है। इसके तहत आप अपनी बेटी के लिए बचत खाता खोल सकते हैं, जिसका उद्देश्य उसकी उच्च शिक्षा और विवाह के लिए एक सुरक्षित वित्तीय भविष्य बनाना है।
मुद्रा लोन योजना (Mudra Loan Scheme)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस योजना का लक्ष्य महिला उद्यमियों को सूक्ष्म और लघु उद्योग स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इसके अंतर्गत महिलाएं 10 लाख रुपये तक का लोन ले सकती हैं।
महिला कोइर योजना (Women Coir Scheme)
महिला कोइर योजना (Womens Choir Scheme) के तहत कौशल विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से नारियल उद्योग से जुड़ी महिलाओं को काइर स्पिनिंग में दो महीने का प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही, इन्हें मासिक भत्ता के रूप में 3,000 रुपये भी मिलते हैं। यदि कोई महिला नारियल की प्रोसेसिंग यूनिट लगाना चाहती हैं, तो सरकार उन्हें 75 प्रतिशत तक लोन प्रदान करती है। प्रशिक्षित कारीगरों को प्रधानमंत्री रोजगार निर्माण योजना के अंतर्गत काइर यूनिट स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications