Manisha Ropeta: पाक की पहली हिंदू महिला DSP मनीषा रुपेता को छिप-छिपकर क्यों करनी पड़ी तैयारी?
Manisha Ropeta DSP Pakistan: पाकिस्तान के हिंदू समुदाय में मनीषा रुपेता का नाम बड़े अदब से लिया जाता है। वजह ये है कि पाकिस्तान की 45 हिंदू आबादी में से जो काम कोई लड़की नहीं कर पाई। वो मनीषा रुपेता ने कर दिखाया।
Manisha Ropeta पाकिस्तान पुलिस में डीएसपी पद पर सेवाएं दे रही हैं। इन्हें पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला Deputy Superintendent Of Police बनने का भी गौरव हासिल है। जानिए मनीषा रुपेता के संघर्ष की दास्तां और कामयाबी की पूरी कहानी।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बेहद पिछड़ा जिला है जाकूबाबाद। यहां पर बिजनेसमैन के घर में 25 नवंबर 1996 को मनीषा रुपेता का जन्म हुआ। बचपन अच्छा बीता, मगर महज 13 साल की उम्र में पिता को खोया तो संघर्ष के दिन शुरू हो गए।
यह भी पढ़ें- Pakistan : 5 बहनें बनीं 'कलेक्टर', जोहा मलिक शेर ने वन इंडिया हिंदी से शेयर की सक्सेस स्टोरी
जाकूबाबाद में पांच बच्चों की परवरिश व पढ़ाई का माहौल नहीं मिला तो मनीषा की मां अपनी तीन अन्य बेटियों व एक बेटे को लेकर कराची आ गई। मनीषा की तीन बहनों ने MBBS व भाई ने मेडिकल मैनेजमेंट की पढ़ाई की।
परिजनों के कहने पर मनीषा ने भी MBBS में भाग्य आजमाया। पास नहीं हुईं तो पाकिस्तान पुलिस की वर्दी पहनने के बचपन के ख्वाब को पूरा करने की ठानी और घर वालों को बिना बताए सिंध लोक सेवा आयोग का फॉर्म भर दिया।

यह भी पढ़ें- IAS-MLA Marriage: भव्य बिश्नोई संग 7 फेरों से पहले जमकर नाचीं परी बिश्नोई, देखें वायरल VIDEO
घर वाले उसे मेडिकल क्षेत्र में जाने के लिए उस पर दबाव नहीं डालें इस वजह से छिप-छिपकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने लगी और साल 2019 में परीक्षा देकर 16वीं रैंक हासिल की।
मनीषा रुपेता ने पाकिस्तान पुलिस में पहली हिंदू महिला डीएसपी बनकर सबको चौंका दिया। इनसे पहले सिंध के उमरकोट जिले की पुष्पा कुमारी ने सिंध पुलिस में पहली हिंदू असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बनने का गौरव का हासिल किया था।
यह भी पढ़ें- Top 5 IAS of Year 2023: परी बिश्नोई से लेकर टीना डाबी तक ये 5 महिला IAS अफसर क्यों छाईं रही?
26 साल की उम्र में डीएसपी बनी मनीषा रुपेता ने कराची के सबसे मुश्किल इलाके ल्यारी में कड़ी ली। यहां कुछ समय पोस्टिंग भी मिली। यह इलाका क्राइम के लिए कुख्यात है।
साल 2023 में दो सप्ताह पहले ही सिंध पुलिस में बेहतरीन काम के लिए एसएसपी ने मनीषा रुपेता का सम्मान किया गया, जिनकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी की।
यह भी पढ़ें- Pari Weds Bhavya Bishnoi: हरियाणा के पूर्व CM के MLA पोते की राजस्थान IAS से शादी में कौनसा रिकॉर्ड बनेगा?












Click it and Unblock the Notifications