Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Top 5 IAS of Year 2023: परी बिश्‍नोई से लेकर टीना डाबी तक ये 5 महिला IAS अफसर क्‍यों छाईं रही?

Year Ender 2023 Top 5 IAS Officer: मिलिए भारतीय प्रशासनिक सेवा की उन पांच महिला IAS अधिकारियों से, जो न केवल बीते सालों में UPSC की सिविल सेवा परीक्षा बल्कि साल 2023 के गूगल ट्रेंड्स में भी टॉप पर रहीं। कोई निजी जिंदगी तो कोई अपने दबंग फैसलों के चलते छाईं रही।

Google Trends India 2023 IAS Officer: नए साल 2024 के आगमन पर जानिए साल 2023 में गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च की गईं इन ब्‍यूटी विद ब्रेन आईएएस अफसरों के बारे में है। इस सूची परी बिश्‍नोई, टीना डाबी, सृष्टि जयंत देशमुख, दुर्गा शक्ति नागपाल और रोशन जैकब का नाम है।

Google Trends India 2023

1. IAS Pari Baishnoi: एमएलए भव्‍य बिश्‍नोई से शादी

यूपीएससी 2019 में 30 रैंक पाने वाली आईएएस परी बिश्‍नोई की आज 22 दिसंबर 2023 को उदयपुर में शादी है। परी बिश्‍नोई के पति भव्‍य बिश्‍नोई हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर से भाजपा विधायक हैं। भव्‍य बिश्‍नोई हरियाणा के पूर्व सीएम भजनलाल व पूर्व सांसद कुलदीप बिश्‍नोई के बेटे हैं।

यह भी पढ़ें- बीजेपी MLA भव्‍य बिश्‍नोई की शादी के लिए सजा आदमपुर, लोगों को क्‍यों याद आ रहा साल 1991?

Pari bishnoi Bhavya Bishnoi Marriage

परी बिश्‍नोई मूलरूप से राजस्‍थान के बीकानेर की नोखा तहसील के गांव काकड़ा निवासी एडवोकेट मनीराम बिश्‍नोई व जीआरपी अजमेर में कांस्‍टेबल सुशीला देवी की बेटी हैं। परी बिश्‍नोई व भव्‍य बिश्‍नोई ने 2 मई 2023 को सगाई की थी। तब परी बिश्‍नोई सिकिक्‍म कैडर में गंगटोक एसडीएम पद पर कार्यरत थीं। अब भव्‍य बिश्‍नोई से शादी के लिए हरियाणा कैडर में आ गई हैं।

यह भी पढ़ें- Pari Weds Bhavya Bishnoi: हरियाणा के पूर्व CM के MLA पोते की राजस्‍थान IAS से शादी में कौनसा रिकॉर्ड बनेगा?

2. IAS Tina Dabi: आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी व बेटे को जन्‍म

आईएएस टीना डाबी के साल 2023 में गूगल टॉप ट्रेंड में रहने की वजह यह है कि इस साल टीना डाबी के नन्‍हें मेहमान का आगमन हुआ। सितंबर 2023 में टीना डाबी ने अपनी पहली संतान के रूप में बेटे को जन्‍म दिया। टीना डाबी व प्रदीप गवांडे के बेटे का नाम निखिल है। इसी साल टीना डाबी की छोटी बहन आईएएस रिया डाबी ने आईपीएस मनीष कुमार से लव मैरिज की।

Tina Dabi in Google Trends India 2023

टीना डाबी गर्भावस्‍था के दौरान जैसलमेर में जिला कलेक्‍टर पद पर कार्यरत थीं। तब अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए टीना डाबी के आदेश पर जैसलमेर में पाक विस्‍थापितों की बस्‍ती पर बुलडोजर चल गया था। उसकी वजह से टीना डाबी खूब ट्रॉल हुईं। फिर बस्‍ती को वापस बसाने का वादा लेकर टीना डाबी पाक विस्‍थापितों के बीच पहुंची तो एक बुजुर्ग महिला ने टीना डाबी को बेटा होने का आशीर्वाद भी दिया था।

यह भी पढ़ें- IAS Ria Dabi ने पति IPS Manish Kumar को अनूठे अंदाज में विश किया बर्थडे, जानिए इनकी Love Story

यूपीएएसी 2015 में रैंक एक पाकर टीना डाबी ने राजस्‍थान कैडर में ज्‍वाइन किया। राजस्‍थान कैडर के आईएएस व यूपीएससी 2015 में सैकंड टॉपर अतहर आमिर खान से टीना ने लव मैरिज की थी। साल 2020 में टीना व अतहर का तलाक हो गया। इसके बाद साल 2022 में टीना ने राजस्‍थान कैडर के आईएएस प्रदीप गवांडे से दूसरी शादी की।

3. IAS Srushti Deshmukh: गाडराटा एसडीएम से बुरहानपुर पंचायत सीईओ

सृष्टि जयंत देशमुख भारतीय प्रशासनिक सेवा की सबसे चर्चित महिला आईएएस अधिकारियों में से एक हैं। मध्‍य प्रदेश कैडर की आईएएस सृष्टि देशमुख अक्‍सर सुर्खियों में रहती हैं। 28 मार्च 1996 को भोपाल में जन्‍म सृष्टि जयंत देशमुख यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में पांचवीं रैंक हासिल की थी।

IAS Srushti Deshmukh Husband Arjun Gowda

साल 2023 के गूगल टेंड में आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख के शामिल होने की वजह इनकी वर्किंग स्‍टाइल है। ये अपने बेबाक अंदाज, खूबसूरती और काम-काज को लेकर ट्रेंड में रहती हैं। साल 2023 में सृष्टि जयंत देशमुख का मध्‍य प्रदेश के गाडराटा उपखंड अधिकारी पद से बुरहानपुर पंचायत सीईओ पर तबादल हुआ।

यह भी पढ़ें- IAS Srushti Deshmukh Gowda की क्‍या सच में हो गई मौत? जानिए अंतिम संस्‍कार के VIDEO की हकीकत

भोपाल के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी करने इंजीनियरिंग की डिग्री लेने वाली सृष्टि जयंत देशमुख ने साल 2022 में अपने बैचमेट आईएएस अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा से लव मैरिज की थी। दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। शादी से पहले अर्जुन गौड़ा व सृष्टि देशमुख ने डेढ़ साल तक एक दूसरे को डेट किया था।

4. IAS Durga shakti nagpal: बांदा डीएम रहते लिए तगड़ा एक्‍शन

यूपी कैडर में साल 2010 बैच की आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल दबंग अंदाज में काम करने के लिए जानी जाती हैं। दिसंबर 2023 में बतौर बांदा डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अवैध खनन के खिलाफ तगड़ी कार्रवाई की है। बांदा जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने पट्टे धारक के खिलाफ 20 लाख का जुर्माना लगाया है।

Google Trends India 2023

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्गा शक्ति नागपाल ने बांदा में चौकी इंचार्ज, एक दारोगा, 2 राजस्व कर्मियों, 2 सिपाहियों को सस्पेंड किया है। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खनन अधिकारी, डिप्टी एसपी आदि से स्पष्टीकरण मांगकर खनन माफिया में हड़कंप मचा दिया।

इससे पहले नोएडा एसडीएम रहते हुए दुर्गा शक्ति नागपाल माफिया के खिलाफ सख्‍त कदम उठाकर चर्चा में आई थी। मूलरूप से छत्‍तीसगढ़ की रहने वाली दुर्गा शक्ति ने यूपीएएससी 2009 में 20वीं रैंक पाई थी। दुर्गा शक्ति के पति अभिषेक सिंह यूपी कैडर में आईएएस रहे हैं। अभिषेक सिंह ने साल 2023 में आईएएस छोड़ बॉलीवुड की राह पकड़ ली।

5. IAS roshan jacob: बच्‍चे की तकलीफ देखकर रोने लगीं

यूपी कैडर की आईएएस रोशन जैकब साल 2023 के सितंबर में उस वक्‍त गूगल में ट्रेंड करने लगीं जब एक बच्‍चे की तकलीफ देखकर ये फूट-फूटकर रोने लगी थीं। हुआ ये था कि लखनऊ मंडल की कमिश्नर आईएएस रोशन जैकब लखीमपुर जिला अस्‍पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंची थीं।

IAS roshan jacob

तब आईएएस रोशन जैकब को पता चला कि लखीमपुर जिला अस्‍पताल में 14 वर्षीय घायल कफील भर्ती है। उसकी मां आसमा ने रोशन जैकब को जानकारी दी कि तीन दिन से जिला अस्पताल में उसके बेटे को सही इलाज नहीं मिल रहा। इस पर रोशन जैकब भी अपने आंसू रोक नहीं पाईं और वह भी रोने लगीं। बाद में डॉक्‍टरों को सही इलाज के निर्देश दिए।

बता दें कि आईएएस अधिकारी रोशन जैकब केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में जन्मी थी। अपने माता-पिता की इकलौती बेटी रोशन जैकब ने शुरुआती पढ़ाई तिरुवनंतपुरम के सर्वोदय विद्यालय की। गवर्मेंट कॉलेज फॉर वीमेन से बैचलर की डिग्री हासिल की और यूपीएससी की स‍सिविल सेवा परीक्षा पास करके यूपी कैडर में आईएएस बन गईं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+