Success Story: भेड़ चराने वाले की बेटी चंदा गुर्जर बनी पुलिस अफसर, VDO से तय किया SI तक का सफर
Chanda Gurjar SI Rajasthan Police: चंदा गुर्जर ने अपनी 'चांद सी कामयाबी' की चमक हर तरफ बिखेर दी और उन लोगों के लिए मिसाल बन गई, जो तरक्की की राह में परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को रोड़ा मानते हैं।
चंदा गुर्जर भेड़ चराने वाले प्रकाश चंद गुर्जर की बेटी है। अभी राजस्थान पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग ले रही है। जल्द ही किसी जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को संभालती नजर आएंगी।

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में चंदा गुर्जर ने अपनी सक्सेस स्टोरी और परिवार के हालात शेयर किए। छोटे से गांव मोहनवाड़ी से आरपीए जयपुर तक के सफर के बारे में भी बताया।
राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर चंदा गुर्जर राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव मोहनवाड़ी के प्रकाश चंद गुर्जर और उनकी पत्नी बिदामी देवी की बेटी है। पहले ये वीडीओ बाड़मेर रह चुकी हैं।

एसआई चंदा गुर्जर के माता-पिता प्रकाश चंद व बिदामी देवी खुद तो ज्यादा नहीं पढ़ पाए, मगर तालीम की ताकत खूब समझी और बेटी को पढ़ने-लिखने का भरपूर अवसर दिया। नतीजा हम सबके सामने है।
चंदा गुर्जर ने बताया कि उसने राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 में भाग्य आजमाया था। साल 2023 में रिजल्ट आया तो सफलता हाथ लगी। अभी आरपीए में एसआई की ट्रेनिंग ले रही हैं।
चंदा गुर्जर के पिता प्रकाश चंद गुर्जर पहले दुबई में मजदूरी करते थे। छह साल पहले गांव लौट आए और रेवड़ (भेड़) संभाल लिया है। अब गांव मोहनवाड़ी में भेड़ चराते हैं।

यह भी पढ़ें - Success Story: कौन है ये दशरथ सिंह जोधा, जिसने एक साल में ही प्राप्त कर ली 5 सरकारी नौकरी
चंदा कहती हैं कि वे चार बहनें हैं। बहन मिंडू देवी की शादी हो चुकी है। अनिता एमए कर चुकी है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। तीसरी बहन मनोज साल 2021 में राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल बन गई। भाई नरेश बीए फाइनल की पढ़ाई कर रहा है।

IPS विजय सिंह गुर्जर ने शेयर की सक्सेस स्टोरी
गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी विजय सिंह गुर्जर ने चंदा गुर्जर की सक्सेस स्टोरी फेसबुक पर शेयर की है। विजय सिंह गुर्जर भी चंदा गुर्जर के पड़ोस के गांव देवीपुरा बणी के रहने वाले हैं। किसान के बेटे विजय सिंह गुर्जर ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल से आईपीएस बनने तक का सफर किया है।
यह भी पढ़ें- Success Story: ईंट-भट्टा मजदूर के 3 बेटे लगे सरकारी नौकरी, तीनों बिना कोचिंग इस ट्रिक से हुए कामयाब












Click it and Unblock the Notifications