Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

युवक ने दहेज में मांगा आईफोन-8 तो सास बोली- बुलेट ट्रेन में बैठकर आना तब मिलेगा

नोटबंदी के समय जिस तरह 2000 के नोट की चर्चा हो रही थी ऐसी ही कुछ चर्चा नए आईफोन-8 की भी हो रही है। आईफोन-8 की चर्चा का असर कई शादियों पर भी पड़ा है। दहेज के लालची लोगों ने दूल्हन के साथ आईफोन-8 भी मांगा है।

आईफोन-8 की मांग

आईफोन-8 की मांग

जो लोग इस समय शादी कर रहे हैं, उनमें से कई लोग आईफोन-8 की मांग कर रहे हैं। लेकिन बता दें भारतीय बाजार में अभी ये फोन नहीं आने वाला है। हालांकि ये आईफोन देश के लोगों को बुलेट ट्रेन जितना इंतजार भी नहीं करवाएगा।

कुछ ही महीनों में दिखेगा भारत में आईफोन

कुछ ही महीनों में दिखेगा भारत में आईफोन

कुछ ही महीनों के बाद आपको देश के लिए अमीर लोगों के पास आईफोन-8 दिख जाएगा। इस बार के आईफोन में कई खूबियां हैं। इस आईफोन की कीमत पेट्रोल से कम होगी। बस आपको पेट्रोल की कीमत में हजार जोड़ना है। इस बार के आईफोन की खास बात होगी कि इसे कोई भी कैसे भी कपड़े पहनकर चला सकता है और तो और इसमें जियो की सिम भी लगाई जा सकती है।

सबके लिए एक समान होगी कीमत

सबके लिए एक समान होगी कीमत

आईफोन ने भले ही कुछ न कहा हो लेकिन हम आपको खास जानकारी दे रहे हैं इस फोन की कीमत ढिंचैक पूजा के लिए भी वही होगी जो कि आम आदमी के लिए होगी। साफ कर दें यहां आम आदमी का केजरीवाल जी से कोई लेना देना नहीं है।

कर सकते ब्लू व्हेल डाउनलोड

कर सकते ब्लू व्हेल डाउनलोड

भले ही हाल ही के दिनों में ब्लू व्हेल पर काफी हंगामी मचा हो लेकिन आईफोन में आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इस्तेमाल कैसे करना है ये आपके अपने रिस्क पर है। हम इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेते हैं।

लालची दूल्हे ने आईफोन की मांग की

लालची दूल्हे ने आईफोन की मांग की

अब आपको बताते हैं आईफोन की वजह से देश में क्या कुछ हो गया है। आईफोन की वजह से कई लोगों का खर्च बढ़ गया है। कुल्लु भाई के इलाके में लालची दूल्हे ने आईफोन की मांग कर दी।

 बुलेट ट्रेन का नाम सुना है

बुलेट ट्रेन का नाम सुना है

तभी सास ने मामले को संभाल लिया और कहा कि एक नहीं दो आईफोन मिलेंगे। ये सुनते ही दूल्हे का चेहरा एलईडी बल्ब की तरह खिल गया। लेकिन फिर सास ने कहा कि बुलेट ट्रेन का नाम सुना है। दूल्हा बोला हां सुना है। सास बोली यात्रा की है?

दूल्हा हो गया बेहोश

दूल्हा हो गया बेहोश

दूल्हे ने कहा- देश में चलने वाली है। सास ने कहा जब चल जाए तो बुलेट ट्रेन में बैठकर आना तभी आईफोन दूंगी। दूल्हे ने जब ये बात सुनी तो वो बेहोश हो गया।

(यह एक व्यंग्य है, जिसका सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है।)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+