राम रहीम ने की जेलर से शिकायत, बोले- कैदियों से बचाओ, सभी गुफाओं वाली कहानियां सुनना चाहते हैं

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim से Jail में गुफाओं की कहानियां सुनना चाहते है कैदी । वनइंडिया हिंदी

    जिस तरह खुले आसमान में उड़ने वाले पक्षी को पिंजरे में बंद करने के बाद वो फड़फड़ाता है, उसी तरह बलात्कारी बाबा रहीम भी जेल में फड़फड़ा रहा है। 700 एकड़ में फैले डेरे में रहने वाला राम रहीम अब 8×8 की कोठरी में रहता है। आलीशान बिस्तर पर सोने वाला बाबा जेल की कोठरी में पत्थर पर सोता है। जेल में न बाबा को दिन में चैन मिलता है और न ही रात में नींद। जिस बाबा के आदेश पर सारे काम होते थे, अब उस बाबा को दूसरों के आदेश पर काम करना पड़ता है। करोड़ों की संपत्ति का मालिक बाबा जेल में माली का काम करता है, इसके लिए उसे मिलते हैं रोज के 40 रुपये।

    राम रहीम ने की जेलर से शिकायत, बोले- कैदियों से बचाओ, सभी गुफाओं वाली कहानियां सुनना चाहते हैं

    अपने आपको भगवान कहलाने वाला बाबा अब एक आम इंसान बन गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बाबा जेल में परेशान है, उसे अपनी कथित मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की याद सताती है। बाबा हर वक्त उसे ही याद करता रहता है। जब जेल में बाबा से पूछा गया कि वो किससे मिलना चाहता है तो बाबा ने सबसे ऊपर नाम हनीप्रीत का लिखा।

    बाबा जेल में बंद कैदियों से भी परेशान है। बाबा पर विशेष कवरेज करने वाले कुल्लु रिपोर्टर ने बताया है कि बाबा ने दो दिन पहले जेलर से शिकायत की। बाबा ने जेलर को कहा कि सारे कैदी उसे परेशान करते हैं। सभी कहते हैं, ''आप वो गुफाओं वाली कहानियां हमें सुनाओ।''

    बाबा की शिकायत जेलर को हंसी आ गई। जेलर जोर-जोर से हंसने लग गए। जेलर ने बाबा से कहा- हां, हमने भी गुफाओं के बारे में सुना है, आखिर सचाई है क्या। बाबा को गुस्सा आया, लेकिन जेलर के सामने बाबा अपना गुस्सा जाहिर नहीं कर पाया। बाबा जेलर से भी नाराज हो गया।

    कहा जाता है कि बाबा को संगीत का बहुत शौक है, लेकिन बाबा को दूसरे कैदी गाने नहीं गाने देते। बाबा जेल में लव चार्जर वाला गाना गाना चाहता है। लेकिन बाबा को ये काम नहीं करने दिया जा रहा।

    सभी कैदियों ने बाबा को कहा है कि वो जेल में पहले गुफाओं के बारे में बताएंगे, उसके बाद ही वो कोई गाना गा सकते हैं। जेल में बंद कैदी बाबा से नाराज भी हैं क्योंकि बाबा के जेल में आने के बाद सभी कैदियों की जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया गया है। हालांकि दूसरे कैदी इस बात से खुश हैं कि बाबा माली का काम अच्छे तरीके से कर रहा है।

    (कुल्लु भाई की बात पर भरोसा करना ठीक वैसा ही है, जैसा बलात्कारी बाबा राम रहीम की बातों पर। यह एक व्यंग्य है।)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+