Summer Hair Color Trends: इस सीजन बदलना है अपना लुक? ये 4 हेयर कलर शेड्स देंगे स्टाइलिश और ग्लैमरस मेकओवर

Summer Hair Color Trends: गर्मियों का मौसम आते ही फैशन और ब्यूटी ट्रेंड्स में भी बदलाव नजर आने लगता है। वार्डरोब में हल्के और रंग-बिरंगे आउटफिट्स जगह बना लेते हैं, सनग्लासेस स्टाइल स्टेटमेंट बन जाते हैं और हर कोई अपने लुक को थोड़ा ज्यादा फ्रेश और आकर्षक बनाने की कोशिश करता है। हालांकि अक्सर लोग अपने हेयरस्टाइल और हेयर कलर पर ध्यान देना भूल जाते हैं जबकि यही एक चीज पूरे लुक को नया और दमदार बना सकती है।

हेयरस्टाइल और हेयर कलर पर ध्यान दें
अगर आप भी इस सीजन खुद को नया लुक देना चाहती हैं तो ट्रेंडिंग हेयर कलर्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। इस समय कुछ ऐसे शेड्स फैशन की दुनिया में छाए हुए हैं, जो न सिर्फ आपके बालों को खूबसूरत बनाएंगे बल्कि आपके पूरे व्यक्तित्व में एक अलग निखार भी जोड़ देंगे।

Summer Hair Color Trends

ये हैं वो 4 ट्रेंडी शेड्स जो इस गर्मी में आग लगा देंगे-

1. कैरामेल बालियाज
अगर आप अपने बालों को बहुत ज्यादा लाउड या ब्राइट कलर नहीं देना चाहतीं, तो कैरामेल बालियाज आपके लिए 'मेड इन हेवन' जैसा है। इसमें डार्क बालों पर सॉफ्ट कैरामेल (टॉफी जैसा रंग) के हाइलाइट्स दिए जाते हैं, जो बेहद नेचुरल और रॉयल लगते हैं। ये शेड भारतीय स्किन टोनपर सबसे ज्यादा सूट करता है। इस लुक से एफर्टलेस, क्लासी और कॉर्पोरेट-फ्रेंडली वाइब आती है।

हील्स को कहें बाय-बाय! अब ऐसे दिखें लंबी और स्टाइलिश, ट्राई करें ये 5 मैजिकल फैशन हैक्स
हील्स को कहें बाय-बाय! अब ऐसे दिखें लंबी और स्टाइलिश, ट्राई करें ये 5 मैजिकल फैशन हैक्स

2. सन-किस्ड ब्लॉन्ड
ऐसा लुक जैसे आप अभी बीच (Beach) से लौटी हों। गर्मियों के मौसम में ऐसा लुक किसे नहीं पसंद, जो रिफ्रेशिंग लगे। सन-किस्ड ब्लॉन्ड आपके बालों में एक नेचुरल चमक जोड़ता है, मानो सूरज की किरणें सीधे आपके बालों से खेल रही हों। इसमें हनी और गोल्डन टोन का परफेक्ट मिक्स होता है। ये चेहरे पर एक इंस्टेंट ग्लो और ब्राइटनेस लाता है। वेकेशन रेडी, कूल और सुपर ट्रेंडी वाइब।

3. कॉपर इन्फ्यूजन
अगर आप इस गर्मी में अपनी 'बोल्ड और ब्यूटीफुल' साइड दिखाने के मूड में हैं, तो कॉपर या अंबर शेड ट्राई करें। ये रेड और ब्राउन का एक ऐसा किलर कॉम्बिनेशन है, जो भीड़ में आपको सबसे अलग खड़ा कर देगा। ये शेड धूप में बेहद खूबसूरत और शाइनी नजर आता है। इसकी वाइब फंकी, कॉन्फिडेंट और ड्रामेटिक है।

4. मशरूम ब्राउन
जो लोग 'नो-कलर' लुक पसंद करते हैं यानी कलर भी हो और वो बहुत ज्यादा चमकीला भी न लगे, उनके लिए मशरूम ब्राउन इस सीजन का सबसे बड़ा ट्रेंड है। ये एक अर्थी और कूल-टोन्ड शेड है जो बालों को एक डीप, रिच और थिक लुक देता है। ये बहुत ही सटल है और आपके बालों को एक एलिगेंट मेकओवर देता है। इसकी वाइब मॉडर्न, सलीकेदार और मिनिमलिस्टिक है।

हेयर कलर के बाद इन बातों का रखें खास ध्यान

-हेयर कलर कराने के बाद उसकी सही देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है, जितना सही शेड चुनना। गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवा बालों के रंग को जल्दी फीका कर सकती है। ऐसे में कलर-सेफ शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहता है।

-इसके अलावा बाहर निकलते समय हेयर सीरम या यूवी प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बालों को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान कर सकता है। सही देखभाल के साथ आपका नया हेयर कलर लंबे समय तक फ्रेश और खूबसूरत बना रहेगा।

इस समर अपने लुक को दें नया ट्विस्ट

अगर आप लंबे समय से अपने लुक में बदलाव लाने के बारे में सोच रही हैं, तो ये मौसम इसके लिए बिल्कुल सही है। सही हेयर कलर न सिर्फ आपकी खूबसूरती बढ़ाता है बल्कि आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाई देता है। चाहे आपको सटल एलिगेंस पसंद हो या बोल्ड ग्लैमरस स्टाइल, इस समर सीजन के ये चार ट्रेंडिंग शेड्स हर पसंद और पर्सनैलिटी के लिए कुछ खास लेकर आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+