रात 11:30 बजे फेमस एक्ट्रेस का पीछा करता रहा शख्स, बीच सड़क की 'गंदी' हरकतें, दावा सुन दहल जाएंगे आप
Divya Suresh: कन्नड़ फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस दिव्या सुरेश एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या शो नहीं बल्कि उनके साथ हुई एक कथित परेशान करने वाली घटना है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया है कि बेंगलुरु में देर रात उनके साथ ऐसी घटना हुई, जिसने उन्हें झकझोर कर रख दिया है। उनके अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका और उनकी कजिन का पीछा किया और रास्ते भर अश्लील हरकतें करता रहा।
बेंगलुरु की सड़कों पर एक्ट्रेस के साथ कथित बदसलूकी
एक्ट्रेस दिव्या सुरेश के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर महिला सुरक्षा को लेकर नई बहस छिड़ गई है और कई लोग इस मामले पर चिंता जता रहे हैं। दिव्या सुरेश के मुताबिक ये घटना रात करीब 11:30 बजे की है। वह अपनी कजिन के साथ घर लौट रही थीं और अपनी कार की ओर जा रही थीं। तभी एक व्यक्ति ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

दिव्या ने कहा- वो पीछे चल रहा था और गंदी हरकत कर रहा था
दिव्या सुरेश का आरोप है कि वह व्यक्ति उनके पीछे-पीछे चलता रहा और सरेआम की गंदगी हरकतें करता रहा। दिव्या सुरेश ने कहा- पीछा करते हुए वह शख्स खुलेआम अपने प्राइवेट पार्ट्स को छू रहा था। दिव्या सुरेश के अनुसार उन्होंने और उनकी कजिन ने उस व्यक्ति को रोकने और टोकने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं रुका। उनका कहना है कि जब तक वह दोनों अपनी कार में सुरक्षित नहीं बैठ गईं, तब तक वह शख्स उनका पीछा करता रहा।
इंस्टाग्राम पर बयां किया डरावना अनुभव
दिव्या सुरेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस घटना का जिक्र करते हुए बताया है कि ये अनुभव उनके लिए बेहद असहज और डराने वाला था। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को सिर्फ इसलिए असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए क्योंकि वह रात में बाहर निकली है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में सवाल उठाया कि आखिर महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के जो दावे किए जाते हैं, वह जमीन पर कितने प्रभावी हैं। उन्होंने इस घटना को शेयर करते हुए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई।
वीडियो भी किया था शेयर, पुलिस कार्रवाई का इंतजार
-दिव्या सुरेश ने कथित तौर पर इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में वह और उनकी कजिन उस व्यक्ति की हरकतों की ओर ध्यान दिलाती दिखाई दे रही थीं। हालांकि इंस्टाग्राम स्टोरी की समय सीमा समाप्त होने के बाद वह वीडियो अब उपलब्ध नहीं है।
-दिव्या ने ये भी बताया कि उनकी कजिन ने उन्हें पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी थी। फिलहाल इस मामले में बेंगलुरु पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में लोग ये जानने का इंतजार कर रहे हैं कि इस घटना को लेकर आगे क्या कार्रवाई होती है।
कौन हैं दिव्या सुरेश?
-दिव्या सुरेश कन्नड़ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी साल 2021 में 'बिग बॉस कन्नड़ सीजन 8' में हिस्सा लेने के बाद मिली थी। इसके अलावा वह कई लोकप्रिय कन्नड़ टीवी शोज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
-एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले दिव्या मॉडलिंग में एक्टिव थीं। साल 2017 में उन्होंने 'मिस इंडिया साउथ' का खिताब अपने नाम किया था। उसी वर्ष उन्होंने फिल्म '9 हिल्टन क्रॉस' से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। बाद में वह कई चर्चित कन्नड़ फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनीं।
हिट एंड रन केस में सामने आया था दिव्या का नाम
जानकारी के अनुसार दिव्या सुरेश का नाम पिछले साल एक सड़क दुर्घटना मामले को लेकर भी चर्चा में आया था। साल 2025 में बेंगलुरु में हुए एक कथित हिट एंड रन केस में जांच के दौरान उनका नाम सामने आया था। उस घटना में कुछ लोग घायल हुए थे और मामला सुर्खियों में रहा था। हालांकि वह मामला अभी न्यायिक प्रक्रिया के तहत विचाराधीन है।
महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
दिव्या सुरेश के इस लेटेस्ट खुलासे ने एक बार फिर बड़े शहरों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स एक्ट्रेस के सपोर्ट में सामने आए हैं और प्रशासन से मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि पुलिस इस शिकायत पर क्या कदम उठाती है।













Click it and Unblock the Notifications