हील्स को कहें बाय-बाय! अब ऐसे दिखें लंबी और स्टाइलिश, ट्राई करें ये 5 मैजिकल फैशन हैक्स
Fashion Hacks for Short Women: ऊंची हील्स पहनना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। लंबे समय तक हील्स पहनने से पैरों में दर्द, कमर में खिंचाव और थकान जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यही वजह है कि आजकल ज्यादातर महिलाएं आरामदायक फ्लैट्स, स्नीकर्स और लोफर्स को प्राथमिकता दे रही हैं। हालांकि कम हाइट वाली महिलाओं के मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि बिना हील्स के वो लंबी कैसे दिखेंगी।
सही आउटफिट, फुटवियर और स्टाइलिंग ट्रिक्स की लें मदद
फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि लंबा दिखने के लिए सिर्फ हील्स ही जरूरी नहीं हैं। सही आउटफिट, फुटवियर और स्टाइलिंग ट्रिक्स की मदद से आप बिना किसी असहजता के भी अपनी हाइट को विजुअली बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान फैशन हैक्स, जो आपके लुक को तुरंत एलिवेट कर सकते हैं।

5 आसान डेली हैक्स जिससे बिना हील्स के आप दिखेंगी लंबी
1. मोनोक्रोम लुक अपनाएं
जब आप सिर से लेकर पैर तक एक ही रंग या एक ही शेड के कपड़े पहनती हैं, तो उसे मोनोक्रोम लुक कहते हैं। टॉप और बॉटम का एक ही रंग होने से बॉडी में कोई 'ब्रेक' या कट नजर नहीं आता, जिससे देखने वाले को एक लंबी वर्टिकल लाइन दिखती है। ये हैक आपको तुरंत लंबा और स्लिम दिखाता है।
2. हाई-वेस्ट बॉटम्स का जादू
चाहे आप जींस पहन रही हों, ट्राउजर या फिर स्कर्ट, हमेशा हाई-वेस्ट ही चुनें। हाई-वेस्ट पैंट्स आपकी नैचुरल वेस्टलाइन (कमर) से ऊपर फिट होती हैं, जिससे आपके पैर लंबे नजर आते हैं। इसके साथ अपने टॉप को इन (Tuck-in) करना न भूलें।
3. 'V-नेकलाइन' (V-Necklines) को वॉर्डरोब में शामिल करें
लुक को लंबा दिखाने में आपके कपड़ों के गले का डिजाइन (Neckline) बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। क्रू नेक या बोट नेक की जगह V-नेक या डीप स्कूप नेक पहनें। ये आपके कॉलरबोन और गर्दन को हाइलाइट करता है, जिससे ऊपरी हिस्सा लंबा और अट्रैक्टिव दिखता है।
4. नुकीले फुटवियर चुनें
अगर आप हील्स नहीं पहन रही हैं, तो राउंड-टो (गोल आगे वाले) फ्लैट्स की जगह पॉइंटेड-टो (आगे से नुकीले) जूती, म्यूट या लोफर्स पहनें। पॉइंटेड फ्रंट आपके पैरों को आगे की तरफ एक एक्सटेंशन देता है, जिससे पैरों की लंबाई ज्यादा लगती है। न्यूड कलर के पॉइंटेड फ्लैट्स इसमें सबसे बेस्ट काम करते हैं।
5. वर्टिकल स्ट्राइप्स से दोस्ती करें
कपड़े खरीदते समय हॉरिजॉन्टल (आड़ी) धारियों वाले पैटर्न से बचें क्योंकि ये आपको चौड़ा दिखाते हैं। इसकी जगह वर्टिकल (खड़ी) धारियों वाले को-ऑर्ड सेट, कुर्तियां या शर्ट चुनें। ये धारियां आंखों को ऊपर से नीचे देखने पर मजबूर करती हैं, जिससे हाइट का भ्रम पैदा होता है।
एक्सेसरीज का रखें खास ख्याल
लंबा दिखने के लिए बड़े और भारी हैंडबैग्स ले जाने से बचें क्योंकि ये आपकी फ्रेम को छोटा दिखाते हैं। इसकी जगह छोटे स्लिंग बैग या क्लच कैरी करें। साथ ही, बालों का हाई-बन (High Bun) या हाई-पोनीटेल बनाना भी आपकी हाइट में कुछ इंच का विजुअल इजाफा कर देता है। स्टाइल का मतलब खुद को तकलीफ देना नहीं बल्कि सही कॉम्बिनेशन चुनना है। इन हैक्स को आजमाएं और बिना किसी दर्द के शान से फ्लॉन्ट करें अपना टॉल लुक।
इन बातों का भी रखें खास ख्याल
हाई बन या हाई पोनीटेल बनाएं, इससे भी हाइट ज्यादा लगती है। अगर बेल्ट लगा रही हैं, तो हमेशा पतली बेल्ट चुनें, चौड़ी बेल्ट आपकी हाइट को दो हिस्सों में बांट देती है। बहुत ज्यादा ढीले-ढाले या ओवरसाइज्ड कपड़े पहनने से आपकी हाइट दबी हुई लगती है, हमेशा फिटिंग के कपड़े ही पहनें।













Click it and Unblock the Notifications