IND vs ENG Weather: भारत-इंग्लैंड मैच में विलेन बनेगी बारिश? मुकाबले से पहले फैंस को मिली बुरी खबर!

IND vs ENG Weather: आयरलैंड के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार यानी 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की शुरुआत करने जा रही है। क्रिकेट फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि इस मुकाबले में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आखिरकार अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका मिलेगा। हालांकि, फैंस और टीम इंडिया की उम्मीदों पर मौसम पानी फेर सकता है, क्योंकि चेस्टर-ली-स्ट्रीट (डरहम) में होने वाले इस पहले मुकाबले पर बारिश का बड़ा साया मंडरा रहा है।

ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज (IND vs ENG Weather)

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को मैच के दिन डरहम काउंटी में मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा रहेगा। दिन के समय आसमान में लगभग 99 प्रतिशत घने बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके साथ ही बारिश की आशंका 80 प्रतिशत तक बनी हुई है। जबकि गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना 16 प्रतिशत है।

IND vs ENG 1

बारिश का मैच पर पड़ेगा कितना प्रभाव?

मौसम रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान कम से कम 1.5 घंटे (90 मिनट) तक लगातार या रुक-रुक कर बारिश होने का पूर्वानुमान है। दोपहर में जब स्थानीय समयानुसार टॉस का वक्त होगा, तब भी क्लाउड कवर लगभग 94 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। यहां का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो बेलफास्ट (आयरलैंड) के मुकाबले काफी ठंडा है। हवा की रफ्तार 11 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है, जबकि हवा के झोंके 35 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी

भले ही हालिया सीरीज में भारत को आयरलैंड के हाथों 2-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा हो। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम का पुराना रिकॉर्ड मजबूत है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में भारत ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि 12 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दोनों देशों के बीच आखिरी भिड़ंत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुई थी, जहां जैकब बेथेल के शानदार शतक के बावजूद टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रनों से शिकस्त दी थी।

कप्तान अय्यर के सामने कॉम्बिनेशन की चुनौती

नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम मैनेजमेंट इस मुकाबले में युवाओं को आजमाना चाहेगा, बशर्ते बारिश खेल को ज्यादा प्रभावित न करे। यदि मैच के ओवरों में कटौती होती है, तो कप्तानी की रणनीति और टीम कॉम्बिनेशन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

बेटे की जान बचाने के लिए बेच दिया था सब कुछ, FIFA में टीम को दिलाई जीत, रातोंरात स्टार बना ये खिलाड़ी
बेटे की जान बचाने के लिए बेच दिया था सब कुछ, FIFA में टीम को दिलाई जीत, रातोंरात स्टार बना ये खिलाड़ी

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

IND vs IRE: 'अब तो वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका दे दो', टीम इंडिया की हार पर भड़के रितेश देशमुख
IND vs IRE: 'अब तो वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका दे दो', टीम इंडिया की हार पर भड़के रितेश देशमुख

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टंग और ल्यूक वुड।

IND vs ENG 1st T20I: संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी एंट्री? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
IND vs ENG 1st T20I: संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी एंट्री? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+