रिजल्ट री-वैल्यूएशन की टेंशन खत्म! बिना नए मार्क्सशीट के भी DU में ऐसे पक्का करें अपना रजिस्ट्रेशन

DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएट (UG) एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। देशभर के लाखों छात्र इस समय अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स में दाखिला पाने की तैयारी कर रहे हैं। इस साल भी यूनिवर्सिटी में प्रवेश का आधार CUET (UG) 2026 का स्कोर होगा और सभी उम्मीदवारों को कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) 2026 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।

इसी बीच CBSE कक्षा 12 के उन छात्रों के लिए भी बड़ी राहत की खबर सामने आई है, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का री-वैल्यूएशन कराया था, लेकिन अभी तक उनका संशोधित परिणाम जारी नहीं हुआ है। ऐसे कई छात्र इस बात को लेकर परेशान थे कि बिना नए रिजल्ट के क्या वे एडमिशन प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे या नहीं। अब दिल्ली यूनिवर्सिटी ने इस पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करते हुए छात्रों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिससे री-वैल्यूएशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

DU UG Admission 2026

री-वैल्यूएशन रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र क्या करें?

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि जिन छात्रों ने CBSE कक्षा 12 के रिजल्ट का री-वैल्यूएशन कराया है और अभी तक संशोधित रिजल्ट जारी नहीं हुआ है, उन्हें आवेदन करने में देरी नहीं करनी चाहिए। ऐसे छात्र CSAS 2026 पोर्टल पर फिलहाल अपने पुराने यानी री-वैल्यूएशन से पहले वाले बोर्ड अंक दर्ज करके आवेदन पूरा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 10वीं-12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, स्टेनोग्राफर और टाइपिस्ट समेत 110 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

यूनिवर्सिटी का कहना है कि आवेदन के समय पुराने अंक भरने से किसी भी छात्र का रजिस्ट्रेशन रद्द नहीं होगा। इससे छात्र समय पर एडमिशन प्रक्रिया का हिस्सा बन सकेंगे और बाद में जरूरत पड़ने पर अपने अंक अपडेट भी कर पाएंगे।

संशोधित रिजल्ट आने के बाद बदल सकेंगे नंबर

DU ने छात्रों को भरोसा दिलाया है कि जैसे ही CBSE की ओर से री-वैल्यूएशन का संशोधित रिजल्ट जारी किया जाएगा, उम्मीदवार अपने नए अंक CSAS पोर्टल पर अपडेट कर सकेंगे। इसके लिए पोर्टल खुला रहेगा और छात्रों को अलग से मौका दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी ने कहा कि केवल संशोधित रिजल्ट का इंतजार करने की वजह से आवेदन रोकना सही फैसला नहीं होगा। पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करें और बाद में नए अंक जोड़ दें।

एडमिशन डीन ने छात्रों की चिंता की दूर

दिल्ली यूनिवर्सिटी की एडमिशन डीन हनीत गांधी ने बताया है कि जिन छात्रों का री-वैल्यूएशन रिजल्ट अभी तक नहीं आया है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि CSAS पोर्टल कई सप्ताह तक खुला रहेगा, इसलिए उम्मीदवारों के पास अपने बोर्ड के संशोधित अंक अपडेट करने के लिए पर्याप्त समय रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यूनिवर्सिटी पूरी प्रक्रिया को इस तरह चला रही है ताकि किसी भी छात्र को केवल री-वैल्यूएशन की वजह से नुकसान न उठाना पड़े। इसलिए सभी उम्मीदवार तय समय के भीतर आवेदन जरूर करें।

एडमिशन में सबसे अहम होगा CUET (UG) 2026 स्कोर

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि सभी अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिला केवल CUET (UG) 2026 के स्कोर के आधार पर दिया जाएगा। इसका मतलब यह है कि मेरिट लिस्ट तैयार करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका CUET के अंकों की होगी। कक्षा 12 के बोर्ड अंकों का उपयोग मुख्य रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा कि उम्मीदवार ने आवश्यक योग्यता पूरी की है और वह संबंधित कोर्स के लिए पात्र है।

कब होंगे 12वीं के नंबर अहम?

यूनिवर्सिटी ने यह भी बताया कि सामान्य परिस्थितियों में दाखिला CUET स्कोर के आधार पर मिलेगा। हालांकि अगर किसी कोर्स में दो या उससे अधिक छात्रों के CUET अंक समान होते हैं, तो ऐसी स्थिति में टाई-ब्रेकर नियम लागू किया जाएगा। टाई-ब्रेकर के दौरान कक्षा 12 के अंक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि यदि री-वैल्यूएशन के बाद उनके अंक बढ़ते हैं तो संशोधित रिजल्ट जारी होते ही उन्हें CSAS पोर्टल पर अपडेट जरूर करें।

कोर्स की योग्यता शर्तें पूरी करना भी जरूरी

केवल CUET परीक्षा में शामिल होना या अच्छा स्कोर हासिल करना ही पर्याप्त नहीं होगा। उम्मीदवार जिस अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, उसके लिए निर्धारित पात्रता शर्तों को भी पूरा करना जरूरी है।

हर कोर्स के लिए विषयों, न्यूनतम योग्यता और अन्य शैक्षणिक शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं। इन सभी नियमों और पात्रता संबंधी जानकारी को दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंफॉर्मेशन बुलेटिन 2026 में विस्तार से बताया गया है। इसलिए आवेदन से पहले उम्मीदवारों को संबंधित कोर्स की शर्तें ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

CSAS 2026 पोर्टल पर ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

दिल्ली यूनिवर्सिटी के मुताबिक उम्मीदवार केवल CUET (UG) 2026 एप्लीकेशन नंबर की मदद से ही CSAS 2026 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बिना वैध CUET एप्लीकेशन नंबर के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 26 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और आवश्यक दस्तावेज भरकर आगे की एडमिशन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।

67 कॉलेज, 73 UG प्रोग्राम और 71 हजार सीटों पर होंगे दाखिले

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने इस बार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बड़े स्तर पर एडमिशन प्रक्रिया शुरू की है। विश्वविद्यालय के 67 कॉलेजों में प्रवेश दिए जाएंगे। छात्रों के लिए 73 अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के साथ 100 से अधिक बीए प्रोग्राम उपलब्ध कराए गए हैं।

इस साल करीब 71 हजार अंडरग्रेजुएट सीटों पर दाखिले होंगे। हर साल की तरह इस बार भी देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आवेदन कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूरा करें और यदि उनका CBSE री-वैल्यूएशन रिजल्ट लंबित है, तो भी आवेदन में देरी न करें।

ये भी पढ़ें: '68268 सरकारी नौकरियां देकर पंजाब ने रचा इतिहास', CM मान ने 665 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+