Sawan 2025: सावन के महीने में महिलाओं को जरूर करने चाहिए ये 5 काम, मिलेगा सौभाग्य और मानसिक शांति
Sawan 2025: सावन का महीना हिन्दू धर्म में बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। य समय न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होता है, बल्कि मन, शरीर और आत्मा की शुद्धि का भी अवसर प्रदान करता है।
सावन में मानसिक शांति के लिए जरूर करें ये काम
इस महीने में खासतौर पर महिलाओं के लिए कई धार्मिक, सामाजिक और स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे कार्य बताए गए हैं, जिनका पालन करने से जीवन में सकारात्मकता आती है, मानसिक शांति मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

सावन में महिलाओं को करना चाहिए ये काम
सावन का महीना केवल एक धार्मिक अवसर ही नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित करने और उसे बेहतर बनाने का एक अवसर है। महिलाएं इस महीने में जो भी कार्य करती हैं, चाहे वो पूजा-पाठ हो, व्रत-उपवास हो या सौंदर्य-सजावट, हर एक चीज जीवन में पॉजिटिव एनर्जी और सौभाग्य लाने का कार्य करती है।
ऐसे में हर महिला को सावन के इन खास दिनों में श्रद्धा, समर्पण और प्रेम के साथ इन परंपराओं का पालन करना चाहिए। आइए आपको बताते हैं सावन के पावन महीने में महिलाओं को कौन कौन से काम जरूर करने चाहिए।
1. भगवान शिव की पूजा करें
सावन का महीना विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में सोमवार व्रत रखने और शिवलिंग पर जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है। महिलाएं इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और अच्छे जीवनसाथी, दांपत्य सुख और पारिवारिक समृद्धि की कामना करती हैं। अविवाहित लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए ये व्रत करती हैं।
क्या करें-
-सुबह जल्दी उठकर स्नान करके शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा चढ़ाएं।
-इसके बाद ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।
-सोमवार का व्रत रखकर संकल्प लें और शाम को शिव जी की आरती करें।
2. हरी चूड़ियां और हरे कपड़े पहनें
सावन में हरे रंग का विशेष महत्व है। ये रंग समृद्धि, शांति और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। महिलाएं इस महीने में हरी चूड़ियां, हरी साड़ी या सूट पहनती हैं। साथ ही मेहंदी भी लगाती हैं, जिससे उन्हें मानसिक आनंद और पारंपरिक सौंदर्य का अनुभव होता है।
क्या करें-
-सोमवार या तीज के दिन हरे वस्त्र पहनें।
-हाथों में हरी चूड़ियां और पैरों में बिछुए पहनें।
-मेहंदी लगाएं, जो सौभाग्य और प्रेम का प्रतीक मानी जाती है।
3. सोमवार व्रत और कजली तीज का पालन करें
सावन में आने वाली कजली तीज भी महिलाओं के लिए विशेष होती है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए ये व्रत रखती हैं। साथ ही ये महीना शिव-पार्वती की आराधना का भी सर्वोत्तम समय होता है।
क्या करें-
-व्रत के दिन फलाहार करें और दिन भर शिव-पार्वती की कथा सुनें।
-रात को चांद देखने के बाद व्रत खोलें।
4. सामाजिक और पारिवारिक मेलजोल बढ़ाएं
सावन का समय महिलाओं के लिए सामाजिक जुड़ाव और मेल-मिलाप का भी अवसर होता है। इस दौरान महिलाएं झूला झूलती हैं, गीत गाती हैं, पूजा करती हैं और एक-दूसरे को सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद देती हैं। इससे आपसी संबंध मजबूत होते हैं।
क्या करें-
-सामूहिक पूजा या कीर्तन का आयोजन करें।
-रिश्तेदारों और सखियों को आमंत्रित कर सावन की खुशियां शेयर करें।
5. स्वास्थ्य और आत्मिक शुद्धि पर ध्यान दें
सावन में खानपान में संयम और सात्त्विकता का पालन भी जरूरी है। ये समय शरीर को डिटॉक्स करने और आत्मा को शुद्ध करने का भी है।
क्या करें-
-ताजे फल, सब्जियां और हल्का भोजन करें।
-अधिक तले-भुने या मांसाहारी भोजन से परहेज करें।
-रोज ध्यान, योग और प्राणायाम करें ताकि मानसिक संतुलन बना रहे।












Click it and Unblock the Notifications