Baby Boy Name: लाडले बेटे को शिवजी के रूपों में से दें कोई प्यारा सा नाम, सबके अर्थ हैं एकदम अलग
Baby Boy Name: माता-पिता के लिए अपने बच्चे का नाम रखना बहुत खास अहसास होता है। आज कल कोई भी नाम रखने से पहले लोग काफी रिसर्च करते हैं और कई बार तो माता-पिता के नाम के अक्षरों को मिलाकर कोई यूनिक नाम रखा जाता है। कभी-कभी लोग अपने बच्चों का नाम देवी-देवताओं पर रखते हैं। इसके पीछे मान्यता है कि नाम का असर पड़ता है और बच्चों के अंदर देव रूप वाले गुण आएंगे। अगर आप भी अपने लाडले बेटे के लिए कोई यूनिक नाम सोच रहे हैं, तो शिवजी के नाम पर बेटे का नाम रख सकते हैं।
नाम को सिर्फ पहचान से जोड़कर नहीं देखा जाता है। यह एक तरह से नाम देने वाले माता-पिता या जिस भी सदस्य ने नामकरण किया हो उसकी भावनाओं को भी दिखाया है। भारतीय परंपरा में ऐसी मान्यता है कि नाम के साथ भावनाएं, संस्कार और ऊर्जा भी समाहित रहती है। जब बात बच्चे के नाम रखने की आती है, तो माता-पिता चाहते हैं कि उसका नाम न सिर्फ यूनिक हो बल्कि उसमें धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व भी झलके।

Baby Boy Name: शिवजी के नाम में से चुनें बेटे के लिए नाम
हिंदू धर्म में भगवान शिव को संहार और पुनर्जन्म के देवता माना जाता है। उनके 108 नामों और अनगिनत रूपों में से कई ऐसे हैं जो बेटे के लिए बेहद सुंदर और अर्थपूर्ण नाम बन सकते हैं।
नटराज: नृत्य के देवता, कला और सृजन के प्रतीक
यह भी पढ़ें: 4 हजार करोड़ का महल और 8 निजी जेट, अबू धाबी के Nahyan शाही परिवार की लग्जरी लाइफस्टाइल
रुद्र: शक्ति का रूप, निडरता का प्रतीक
ओंकारेश्वर: ओंकार के स्वरूप भगवान
गौरेश: गौरी के ईश्वर यानी की शिवजी
शिवांश: शिव का अंश यानी की शिवजी का पुत्र
नाम चुनने का रहता है विशेष महत्व
बच्चे का नाम उसके स्वभाव और जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। शिवजी को देवाधिदेव भी कहा जाता है। उन्हें एक ही साथ सृजन और संहार दोनों का देव माना जाता है। देवों में भी शिवजी को सबसे ज्यादा दयालु और परोपकारी देव के तौर पर समझा जाता है। यही वजह है कि उत्तर हो या दक्षिण भारत, शिवजी के नामों में से नाम रखने का प्रचलन रहा है। भगवान शिव को शक्ति, साहस और दृढ़ता का देव माना जाता है। शिवजी के नाम पर बेटे का नाम रखने के पीछे एक भावना होती है कि बच्चे में ये सारे गुण आएं।
यह भी पढ़ें: सोने जड़ा महल, बोईंग जेट से लेकर 7000 कार का कलेक्शन, कैसी है ब्रुनेई सुल्तान की लग्जरी लाइफस्टाइल?












Click it and Unblock the Notifications