शराबी की पत्‍नी

कब्‍ज का इलाज

एक बार एक बुज़ुर्ग महिला जो की कब्ज़ की समस्या से पीड़ित होती है, चिकित्सक के पास अपने परिक्षण के लिए जाती है!
चिकित्सक के पास पहुँच वह कहती है, " डॉक्टर साहब में बहुत परेशान हूँ, क्योंकि मुझे पिछले एक हफ्ते से कब्ज़ की समस्या है, जिसकी वजह से मैं पिछले एक हफ्ते से शौच नहीं कर पा रही हूँ !
यह सुन चिकित्सक पूछता है, " क्या आपने इस परेशानी के लिए कुछ किया!"
बुज़ुर्ग महिला जवाब देती है, जी हाँ, मैं दिनभर में घंटो शौचालय में बिता रही हूँ!"
बुज़ुर्ग महिला की बात सुन चिकित्सक कहता है," जी मेरा मतलब था की क्या आप इस दौरान कुछ ले रही हैं !"
यह सुन बुज़ुर्ग महिला जवाब देती है, " जी हाँ आजकल में शौचालय में पढने के लिए पत्रिका ले रही हूँ!"

शराबी की पत्‍नी

एक रात एक आदमी अपनी सचिव को घर छोड़ने जा रहा होता है जिसने की कार्यालय के एक आयोजन में अधिक शराब पी ली होती है, और क्योंकि यह एक निश्चल भाव था, इसीलिए वह अपनी पत्नी को इसके बारे नहीं बताता क्योंकि उसे लगता है कि यह जानकार उसकी पत्नी को ईर्ष्या होगी!
अगली रात आदमी और उसकी पत्नी एक साथ एक होटल में जा रहा होता है तो उसकी नज़र सीट के नीचे पड़ी हुई चप्पल पर पड़ती है, जिसे वह अपनी पत्नी कि नज़रों से बचा कर खिड़की से बहार फ़ेंक देता है!
तभी जब वह होटल कि पार्किंग में पहुँचते हैं, तो वह देखता है की उसकी पत्नी सीट के नीचे कुछ ढूंढ़ रही होती है!
वह उससे पूछता है, "क्या हुआ क्या तुम्हारा कुछ सामान खो गया है!"
पत्नी जवाब देती है, "क्या तुमने मेरी दूसरी चप्पल देखी है!"

केवल विवाहित लोगों के लिए नौकरी

एक बार एक कारखाने के बहार नौकरी के लिए इश्तेहार लगा होता है जिस पर लिखा होता की " केवल शादीशुदा पुरुष ही आवेदन करें!"
उस इश्तेहार को पढ़ एक महिला गुस्से में कारखाने के मालिक के पास जाती है और कहती है," आपने ऐसा इश्तेहार क्यों लगाया है की सिर्फ शादीशुदा पुरुष ही नौकरी के लिए आवेदन करें? क्या आपको लगता है की महिलाएं बेवकूफ और झगडालू होती हैं?"
यह सुन कारखाने का मालिक जवाब देता है, " जी नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है, दरअसल हम अपने कर्मचारियों से उम्मीद करतें हैं की वह हर दिए गए आदेश का पालन करें, और शादीशुदा पुरुष इसके आदि होते हैं , और उन्हें पता होता है की सामने वाले इंसान के बे-फिजूल चिल्लाने के बावजूद अपनी जुबान कैसे बंद रखनी है!"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+