कैसे हुए दो केक तीन
कैसे हुए दो केक तीन
एक पिता और पुत्र खाने के लिए मेज पर बैठे हुए थे।
मां ने बेटे की थाली में दो केक रख दिए और वापस किचन में चली गई..
इसपर बेटा चिल्लाया पापा मैं ये सिद्ध कर सकता हूं कि प्लेट में दो नहीं बल्कि तीन केक हैं।
पिता-कैसे?
बेटे ने एक केक उठाया और कहा ये 1, फिर दूसरा केक उठा कर कहा ये 2..
फिर कहा 1 और 2 हुए तीन। मतलब तीन केक है मेरी प्लेट में।
पिता-तो ठीक है पहला केक मैं खा लेता हूं, दूसरा तुम्हारी मम्मी खा लेगी और तीसरा तुम खा लेना।
जब भगवान को दिया धोखा
एक कंजूस आदमी समुद्र में नहाते हुए डूबने लगा...
वो ऊपर देखकर चिल्लाते हुए बोला ....
हे भगवान् ...अगर मैं बच गया तो मैं एक गरीब को बिरयानी खिलाऊंगा..!!!
तभी एक बड़ी-सी लहर आई और आदमी को साहिल पर फेक दिया।
आदमी ने ऊपर देखा और हंसते हुए कहा - 'कौन-सी बिरयानी' हा हा हा...
......
फिर अचानक एक और लहर आई और आदमी को वापस ले गई...
तभी आदमी रोते हुए बोला...
.
.
.
.
मेरा मतलब था वेज या नॉनवेज...।












Click it and Unblock the Notifications