बहू चुड़ैल तो दामाद फरिश्ता, वाह जी वाह
पहली महिला- तुम्हारी बहू कैसी है?
दूसरी महिला-बहू चुड़ैल है! रोज लेट उठती है। मेरा बेटा उसके लिए चाय बनाता है। घर का कोई भी काम नहीं करती.. और जब देखो मेरे बेटे से बाहर खाना खाने के लिए कहती रहती है!
पहली महिला- और तुम्हारा दामाद कैसा है?
दूसरी महिला- दामाद तो फरिश्ता है, फरिश्ता! रोज सुबह मेरी बेटी को चाय बनाकर पिलाता है। उसे घर का कोई काम नहीं करने देता.. और अक्सर बाहर खाना खिलाने ले जाता है। ऐसा दामाद सबको मिले!
आज की लूट में क्या पल्ले पडा हैं ?
डाकू- आओ, हिसाब तो लगाएं कि आज की लूट में क्या पल्ले पडा हैं ?
संता - अरे यार , अब तंग मत कर मैं बहुत थक गया हूं यह तो कल सवेरे के अखबार में पढ लेंगे।
लड़की में आयरन की कमी है!
अगर आपकी मैग्नेटिक पर्सनैलिटी होने के बाद भी लड़की आपकी तरफ अट्रैक्ट नहीं हो रही,
तो इसका मतलब..
लड़की में आयरन की कमी है!












Click it and Unblock the Notifications