संता और वेटर
संता और वेटर
संता-ये लो, तुम्हारी टिप, सौ रुपये का नोट बैरे की ओर बढ़ाते हुये संता ने कहा।
खुश होकर सलामी ठोकते हुये बैरे ने कहा- अब आप जब शाम को आएंगे तो मैं आपके लिये कोने वाली सबसे अच्छी टेबल रिजर्व करके रखूंगा।
संता-ये सौ रुपये मैंने इसलिये दिये हैं कि शाम को जब मैं अपनी बीवी को लेकर आऊंगा तो तुम मुझसे कहना कि कोई टेबल खाली नहीं है फिर मैं उसे किसी सस्ते से होटल में ले जाऊंगा।
पति और पत्नी
पति-आज खाने में क्या बनाओगी ?
पत्नी- जो तुम कहो।
पति- दाल चावल बनाओ।
पत्नी- अभी कल ही तो खाए थे।
पति- तो सब्जी बना लो।
पत्नी - बच्चे नहीं खाते।
पति - फिर कीमा।
पत्नी - मुझे एलर्जी है।
पति - पराठे?
पत्नी - रात को पराठे कौन खाता है !
पति - तो कढ़ी बना लो ?
पत्नी - दही नहीं है।
पति - फिर क्या बनाओगी ?
पत्नी - जो तुम कहो.. !!!
एक कंजूस आदमी का बेटा
एक कंजूस आदमी का बेटा अपनी गर्ल-फ्रेंड के साथ घूमने गया।
लौटकर आया तो कंजूस ने पूछा- कितने रुपए उड़ा आए?
बेटा- ढाई सौ।
यह सुनकर कंजूस नाराज होकर गालियां देने लगा।
बेटा- और क्या करता बापू.. उसके पास इतने ही थे?












Click it and Unblock the Notifications