जब लड़की ने पहनी मां की स्कर्ट
जब लड़की ने पहनी मां की स्कर्ट
गर्लफ्रेंड डेट पर बहुत ही छोटी स्कर्ट पहन के आई, उसे देख के बॉयफ्रेंड बोला
बॉयफ्रेंड: "इतनी छोटी स्कर्ट? तुम्हारी माँ ने कुछ नहीं कहा?"
गर्लफ्रेंड: "माँ तो बहुत गुस्सा हुई और बोली दोबारा मेरी स्कर्ट पहनी तो बहुत मारूंगी"
ट्रैफिक हवलदार और चालक
ट्रैफिक हवलदार - लाइसेंस दिखाओ!
चालक - नहीं है साब!
ट्रैफिक हवलदार - क्या तुमने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया है?
चालक - नहीं।
ट्रैफिक हवलदार - क्यों?
चालक - मैं बनवाने गया था, पर वो पहचान पत्र माँगते हैं। वो मेरे पास नहीं है।
ट्रैफिक हवलदार - तो तुम मतदाता पहचान पत्र बनवा लो।
चालक - मै वहाँ गया था साब! वो राशनकार्ड माँगते है। वो मेरे पास नहीं है।
ट्रैफिक हवलदार - तो पहले राशन कार्ड बनवा लो।
चालक - मैं म्युनिसिपल भी गया था साब! वो पासबुक माँगते हैं।
ट्रैफिक हवलदार - तो मेरे बाप, बैंक खाता खुलवा ले।
चालक - मैं बैंक गया था साब! बैंकवाले ड्राइविंग लाइसेंस माँगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications