अध्यापक और चिंटू
अध्यापक और चिंटू
अध्यापक- ए बी सी सुनाओ.
चिंटू- ए बी सी
टीचर- और सुनाओ.
चिंटू- और अल्लाह का शुक्र है, सब ठीक-ठाक है।
आप सुनाओ..???
डॉक्टर और मरीज
मरीज- सच-सच बताइये डॉक्टर साहब, मेरे बचने की कितनी सम्भावना है?
डॉक्टर- सौ प्रतिशत! आंकड़े बताते हैं कि इस रोग में दस में से नौ आदमी मरते हैं और मेरे दस मरीजों में से नौ मर चुके हैं। तुम दसवें हो!
मुन्ना और भिखारी
भिखारी- अल्लाह के नाम पे कुछ दे दो !
मुन्नी - 100 के छुट्टे हैं बाबा?
भिखारी - हां हैं।
मुन्नी - तो जाकर पहले इन्हें खर्च कर ले !
आपरेशन से पहले मरीज को बेहोश किया जाता है
संता- यार तूने कभी सोचा है कि अस्पताल में ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश क्यों किया जाता है?
बंता- अगर बेहोश नहीं किया और मरीज ने ऑपरेशन करना सीख लिया तो डॉक्टर के धंधे की तो वाट लग जाएगी।
आज दिन में निकला चांद
एक सुबह, एक खूबसूरत लड़की बस स्टॉप पर खड़ी थी। वहां से गुजर रहे एक लड़के ने उसे छेड़ने की नीयत से फब्ती कसी.. चांद तो रात को निकलता है, आज दिन में कैसे निकल आया?
लड़की ने मुस्कुराकर जवाब दिया उल्लू तो रात को बोलता है, आज दिन में कैसे बोल रहा है.
होशियार बेटा
मां (बेटे से)- बेटा, तुम तो पढ़ने में बड़े होशियार हो फिर ट्यूशन वाले को रखने की क्या जरूरत है?
बेटा (मासूमियत से)- मां, तुम भी तो घर का काम करने में होशियार हो फिर काम वाली बाई को रखने की क्या जरूरत है?












Click it and Unblock the Notifications