संता का बेटा फेल हो गया
बच्चे ने कहा कि समुद्र में पेड़ कौन लगाएगा
एक बार अध्यापिका नें कक्षा में बच्चों से एक सवाल पूछा;
अध्यापिका: बच्चों अगर समुद्र में नींबू का पेड़ हो तो तुम नींबू कैसे तोड़ोगे?
अध्यापिका का सवाल सुन कर इस से पहले कि कोई और कुछ कहता पप्पू ने हाथ उठा दिया, जिसे देख अध्यापिका ने उस से कहा;
अध्यापिका: हाँ बेटा पप्पू बताओ?
पप्पू: मैडम जी मैं चिडि़या बनकर नींबू तोड़ लाऊँगा!
पप्पू का जवाब सुन अध्यापिका गुस्से में बोली;
अध्यापिका: नालायक, तुझे चिडि़या क्या तेरा बाप बनाएगा?
अध्यापिका की बात सुन पप्पू ने भी तपाक से जवाब दिया;
पप्पू: मैडम जी तो क्या समुद्र में नीबू का पेड़ आपका बाप लगाएगा?
संता का बेटा फेल हो गया
संता: तुम्हारे रिजल्ट (परिणाम) का क्या हुआ?
पप्पू: वो प्रिंसिपल का बेटा फेल हो गया!
संता: तुम्हारा?
पप्पू: वो मेजर साहब का बेटा भी फेल हो गया!
संता: तुम्हारा क्या हुआ?
पप्पू: वो डॉक्टर साहब का बेटा भी!
संता: इडियट, मैं इतनी देर से तुम्हारे बारे में पूछ रहा हूं!
पप्पू: तो आप कौन से 'प्रधानमंत्री' हो जो आप का बेटा पास हो जाएगा!


Click it and Unblock the Notifications
