जब संता के घर में आग लग गयी

संता के घर में जब आग लग गयी

एक बार संता के घर में आग लग जाती है तो फायरब्रिगेड को फोन करता है, जहां बंता फोन उठाता है, बंता कि आवाज़ सुन संता कहता है;
संता: जल्दी आ जाओ मेरे घर आग लग गई है!
बंता: आग लग गयी है तो पानी डाला दो?
संता: डाला था, लेकिन फिर भी आग नहीं बुझी!
बंता: तो फिर हम आकर क्या करेंगे, हम भी तो पानी ही डालेंगे!

जब पप्‍पू के पापा ने लोन लिया

एक बार शिक्षक ने कक्षा में पप्पू से एक सवाल पूछा;
शिक्षक: अगर तुम्हारे पिता 10% के हिसाब से मुझसे 50,000 रुपए का लोन लेते हैं तो बताओ एक वर्ष बाद वह कितना पैसा वापस करेंगे?
पप्पू: एक भी नहीं!
शिक्षक: तुम गणित नहीं जानते क्या?
पप्पू: मास्टरजी मैं तो गणित जानता हूँ पर आप मेरे पापा को नहीं जानते!

लाइव चैट

लड़के ने एक लड़की को कॉल की और कहा;
लड़का: जान आई लव यू!
लड़की: सच्ची?
लड़का: हां यार!
लड़की: अच्छा तो चलो मेरा 100 रुपए का रिचार्ज करवा दो!
लड़का: क्या यार अब तो मतलब बहन के साथ मजाक भी नहीं कर सकते!

बिल्‍ली से परेशान संता

संता के घर एक बिल्ली रहती थी जिससे वह बहुत परेशान था, एक दिन संता उस से तंग आकर उसे जंगल में छोड़ आता है, परन्तु संता के घर पहुंचने से पहले वह बिल्ली घर लौट आती है!
यह देख संता दुबारा उस बिल्ली को और दूर जंगल में छोड़ आता है, पर फिर वैसा ही होता है और वह बिल्ली फिर वापस घर पहुँच जाती है यह देख संता को बहुत गुस्सा आता है, तो वह इस बार बिल्ली को अपनी गाडी में डाल कर और घने जंगल में ले जा कर छोड़ देता है, और कुछ देर बाद अपनी पत्नी को फ़ोन करता है और पूछता है;
संता: क्या बिल्ली घर आ गई है?
जीतो: हां, वह फिर पहुंच गई है!
संता: ठीक है तो उसे कहो मुझे आकर ले जाए, मैं रास्ता भूल गया हूं!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+