संता हवाई जहाज में
संता हवाई जहाज में
संता अचानक हवाई जहाज में पाइलट का हेडफोन छीनने लगा।
लोगों ने पूछा-आप ये क्या कर रहे हैं।
संता- यह ड्राइवर भी बड़ा चालाक है, पैसे देकर टिकट हमने खरीदा और गाने ये सुने। यह मैं नहीं होने दूंगा।
संता ने एक रूपये में तीन अमरूद खरीदे
संता बंता से- आज मुझे एक रूपये में तीन अमरूद मिल गये।
बंता-वो कैसे
संता- एक रूपये में एक अमरूद ठेले वाले ने दिये, एक मैं उठाकर भागा, एक अमरूद उसने मुझे फेंक कर मारा।
रोटी के ऊपर से गुजरा चूहा
एक बार संता खाना खा रहा था, उसकी रोटी पर से चूहा गुजर गया।
संता- अब ये रोटी मैं नहीं खाउंगा।
बंता- अबे खा ले यार, चूहे ने कौन सी चप्पल पहनी हुई थी।
बस कंडक्टर की शादी
एक बार एक कंडक्टर की शादी हो रही थी, फेरों के बाद दुल्हन जब उसके पास आकर बैठ जाती है।
कंडक्टर- और नजदीक आकर बैठ जाओ, एक सवारी और बैठ सकती है।
अच्छा इंसान
शिक्षक- अच्छा इंसान वही है जो दूसरे के काम आये।
छात्र- पर सर, परीक्षा में न तो आप मेरे काम आते हैं और न ही किसी और को आने देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications