संता ने खोदी हाथी की कब्र
संता ने खोदी हाथी की कब्र
संता- क्यों रो रहे हो?
बंता- हाथी मर गया है।
संता- ये तुम्हारा पालतू हाथी था क्या?
बंता- नहीं।
संता- तो फिर तुम क्यों रो रहे हो?
बंता- मुझे उसकी कब्र खोदने का काम मिला है
एक नशेबाज व्यक्ति और महिला
एक आदमी और एक खूबसूरत महिला रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में बैठे थे।
आदमी सिगार पर सिगार पिए जा रहा था जिससे महिला को परेशानी हो रही थी।
महिला ने नाराज होते हुए कहा- अगर तुम मेरे पति होते तो मैं तुम्हारे इस सिगार में जहर भर देती !
आदमी ने शांत भाव से उत्तर दिया अगर तुम मेरी पत्नी होती तो मैं उसे खुशी से पी जाता
संता की पत्नी और वॉचमैन
संता (बंता से)- आज मैंने अपनी बीवी को वाचमैन के साथ पिक्चर देखने जाते हुए देखा!
बंता (संता से)- तुम उनके पीछे नहीं गए?
संता- नहीं यार, दरअसल वो पिक्चर मेरी देखी हुई थी!
शादी शुदा प्रेमी प्रेमिका
प्रेमी जोड़ा आपस में बातें कर रहा था।
प्रेमिका- हम लोग दो साल से एक दूसरे से प्रेम करते हैं। क्या तुमने कभी शादी के बारे में नहीं सोचा?
प्रेमी- दरअसल बात यह है कि मुझे गलत मत समझना। मुझे इस बारे में अपनी पत्नी से बात करनी पड़ेगी तभी मैं तुम्हें कुछ जवाब दे सकूंगा।
प्रेमिका-ओह, तो तुम भी शादीशुदा हो।
संता की प्रेमिका
संता- मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं।
लड़की- पर मैं तुमसे बड़ी हूं। पूरे एक साल।
संता- कोई बात नहीं। मैं एक साल बाद शादी कर लूंगा।


Click it and Unblock the Notifications
