संता ने गर्लफ्रेंड का फोन उठाया
संता ने गर्लफ्रेंड का फोन उठाया
संता- ये नया मोबाइल कब लिया?
बंता- लिया नहीं.. गर्लफ्रेंड का उठाया है।
संता- क्यों?
बंता- वो रोज कहती है कि तुम मेरा फोन नही उठाते..
आज मौका देखकर उठा लिया।
पति और पत्नी
पत्नी (पति से)- डार्रि्लग क्या मैं तुम्हारे सपनों में आती हूं?
पति (पत्नी से)- नहीं
पत्नी- क्यों नहीं?
पति- क्योंकि मैं हनुमान चालीसा पढ़कर सोता हूं।
लड़के ने अपने हाथ पर लिखा नाम
छोटू ने ब्लेड से गर्लफ्रेंड का नाम अपने हाथ पर लिखा और 5 मिनट बाद जोर-जोर से रोने लगा, उसका दोस्त- क्यों रो रहे हो?
छोटू- अबे, पुरानी वाली का नाम लिख दिया..
गर्लफ्रेंड को गिफ्ट
संता (बंता से)- यार मैंने अपनी गर्ल फ्रेंड को गिफ्ट देना है, क्या दूं?
बंता (संता से)- गोल्ड रिंग दे दे.
संता- कोई बड़ी चीज बता।
बंता- फिर एमआरएफ का टायर दे दे।
संता और पप्पू
एक बार संता और पप्पू पार्क में बेठे थे, पप्पू के दिमाग में ना जाने क्या आया और वो संता से बोला-
पप्पू- पापा, अगर आपको रास्ते में जाते हुए 1000 रुपये और 500 रुपये के नोट पड़े मिले तो आप कौन सा नोट उठाओगे?
संता- अबे हद है, 1000 रुपये वाला ही उठाऊंगा।
पप्पू (गुस्से से)- पापा आप तो हो ही बुद्धू, इसीलिए लोग आप पर जोक मारते हैं, आप दोनों भी तो उठा सकते थे।


Click it and Unblock the Notifications
